New Delhi, 22 October (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर स्थानीय थोक सूखा मेवा बाजार में अवकाश रहा। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोगाम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू तेज होने की संभावना नहीं दिख रही है।
Almond kernel: not likely to increase
New Delhi, 22 October (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 760 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of weak import than the normal level and expected winter demand. The spot almond kernel prices will not likely to increase during the coming one or two days.
बादामगिरी : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। स्थानीय थोक सूखा मेवा बाजार में गोवर्धन पूजा और भैया दूज के उपलक्ष्य में कामकाज बंद रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। सर्दियों की संभावित मांग और पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
