New Delhi, 28 August (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1125 per kg owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the trump ascended by 50 percent. The spot cashew prices will likely to remain high during the coming days.

काजू : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू की बिक्री में सुस्ती छाई है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1125 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। ट्रम्प का टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Coconut powder: no increment

New Delhi, 28 August (NNS): The offtake of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7000 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the flood in some states and constant rainfall in the famous producing areas. There is no possibility of uptrend in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोला बुरादा के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए का उछाल आया था। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में हो रही वर्षा तथा अन्य राज्यों में बाढ़ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी का अनुमान नहीं है।