New Delhi, 05 November (NNS): The cashew 180 no. prices held firm at Rs 1250 per kg owing to the feeble offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 25/50 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability than the normal level along with the consumption season. The spot cashew prices will likely to remain strong during the near future.

काजू : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1250 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 25-50 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति एवं उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने तथा खपत के सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रह सकता है।

Coconut powder: no downtrend

New Delhi, 05 November (NNS): The prices of coconut powder held firm at Rs 4400 per 25 kg due to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The wedding season will likely to start soon, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 4400 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। जल्दी ही ब्याह-शादियां पुन: शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।