New Delhi, 08 January (NNS): The prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1130 per kg owing to the sluggish buying even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the new crop will likely to arrive soon. The spot cashew prices will not likely to improve during the coming days.

काजू : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 08 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी काजू में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल जल्दी ही शुरू होने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Coconut powder: will remain stable

New Delhi, 08 January (NNS): The prices of Coconut powder remained stable at Rs 7800 per 25 kg because of the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per 25 kg. The Malmas will going to be over soon, due to this, the market sentiments. The spot coconut powder prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

गोला बुरादा : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 08 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7800 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। मलमास भी जल्दी ही समाप्त होने वाला है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।