New Delhi, 18 December (NNS): The prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1130 per kg even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because most of the Christmas demand has already been over. The spot cashew prices will likely to improve during the coming days.

काजू : सुधार की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू में स्थिरता का रुख बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। क्रिसमिस की मांग करीब-करीब पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुधरने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Coconut powder: no increment

New Delhi, 18 December (NNS): The prices of Coconut powder remained stable at Rs 8000 per 25 kg because of the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the wedding season off and starting of kharmas. There is no possibility of uptrend in the spot coconut powder prices during the coming one or two days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 8 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। खरमास चालू होने और इसकी वजह से ब्याह-शादियां नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं है।