New Delhi, 04 September (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1125 per kg owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the trump ascended the tariff by 50 percent. The spot cashew prices will likely to improve during the coming days.

काजू : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1125 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Coconut powder: no fear of downfall

New Delhi, 04 September (NNS): The offtake of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7000 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because the prices of coconut improved by 7 percent in Sri Lanka. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए का उछाल आया था। श्रीलंका में नारियल की कीमत में 7 प्रतिशत का उछाल आने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा मे मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।