New Delhi, 22 June (NNS): Here, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The arrivals of the new crop has already been over. The markets sentiments may affect owing to the consumption season off.  The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.

काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। इसकी नई फसल की आवक खत्म हो चुकी है। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Almond kernel: no long uptrend

New Delhi, 22 June (NNS): The prices of almond kernel California gained by Rs 20 to Rs 940 per kg owing to the increased buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.

बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और बढ़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए तेज होकर 940 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रु की वृद्धि हुई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रु कमजोर बना होने तथा फसल समाप्ति के कगार पर होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी की आशा नहीं है।