New Delhi, 29 December (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.

काजू : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं है।

Almond kernel: will held strong

New Delhi, 29 December (NNS): The prices of almond kernel California improved by Rs 5 to Rs 850 per kg during the review week owing to the limited buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 40/45 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने के आसार है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 5 रुपए सुधरकर 850 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40-45 रुपए की तेजी आई थी। बुकिंग दर ऊंची होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की आस है।