New Delhi, 01 September (NNS): The sale of cashew seems weak even after the uptrend during the previous days, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1140 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season and weak supply than the normal level. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.
काजू : घटाबढ़ी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने तथा आपूर्ति सामान्य से तंग होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में घटाबढ़ी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Coconut powder: will remain strong
New Delhi, 01 September (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg due to the weak sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the ongoing festival season and higher prices of copra than the normal level. The spot coconut powder prices will likely to remain srong during the coming days.
गोला बुरादा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस)। गोले में हाल ही में आई तेजी के बाद भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने और गोला अपेक्षाकृत रूप से ऊंचा बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मजबूती जारी रह सकती है।
