New Delhi, 04 December (NNS): The prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1130 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because most of the Christmas demand has already been over. There is no possibility of more fluctuations in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : घटाबढ़ी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। क्रिसमिस की ज्यादातर मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में घटाबढ़ी के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Coconut powder: no increment

New Delhi, 04 December (NNS): The prices of Coconut powder remained stable at Rs 8200 per 25 kg because of the sluggish buying even after the ongoing wedding season. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the spot coconut powder prices during the coming one or two days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस)। ब्याह-शादियां चालू होने के बाद भी यहां गोला बुरादा की लिवाली सुस्त पड़ने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 8200 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। कीमत सामान्य से काफी ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी का अनुमान नहीं है।