New Delhi, 13 January (NNS): The prices of cashew four pieces improved by Rs 10 to Rs 770 per kg due to the limited buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiment may affect because of the new production season and consumption season off. There is no possibility of long uptrend in the spot cashew prices during the coming one or two days.

काजू : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 10 रुपए सुधरकर 770 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पूर्व इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादन का नया सीजन होने जबकि खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Almond kernel: no uptrend

New Delhi, 13 January (NNS): The prices of almond kernel California eased by Rs 15 to Rs 825 per kg owing to the profit taking selling from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up by Rs 20/30 per kg. The market sentiments may affect because of the fire in the forests of America. There is no possibility of more uptrend in the spot almond kernel prices during the coming days.

बादामगिरी : अभी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 15 रुपए मंदी होकर 825 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका के जंगलों में लगी आग अभी भी विकराल ही बनी होने के समाचार आ रहे हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।