New Delhi, 12 March (NNS): The offtake reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1150 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The new crop of cashew has been ongoing in the markets, but the market sentiments may get support owing to the strong trend in the international markets. There is no possibility of downfall in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। देश में काजू की नई फसल चल रही है लेकिन अंतर्राष्टï्रीय बाजार मजबूत बना होने की खबरों से बाजार की धारणा को समर्थन मिल रहा है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू घटने की आशंका नहीं है।

Coconut powder: no increment

New Delhi, 12 March (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7500 per 25 kg after the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Before this, the prices have gone down by Rs 225 per 25 kg. The kharmas will likely to arrive soon, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7500 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 225 रुपए की गिरावट आई थी। जल्दी ही खरमास चालू होने वाला है। इसकी वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की उम्मीद नहीं है।