New Delhi, 05 March (NNS): The holi festival has already been over, due to this reason, here, the offtake of cashew reported to be sluggish, on seeing this, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1150 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The new crop has been ongoing in the markets, but the market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level in the international markets. There is no fear of downfall in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस)। होली का त्यौहार बीत गया है। इसकी वजह से यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना रहा। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। नई फसल चल रही है लेकिन अंतर्राष्टï्रीय कीमत अपेक्षाकृत रुप से ऊंची बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Coconut powder: no increment
New Delhi, 05 March (NNS):The prices of coconut powder remained firm at Rs 7500 per 25 kg after Holi. Before this, the prices have gone down by Rs 200/225 per 25 kg. Now, the wedding demand reported to be sluggish, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस)। होली बीत चुकी है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7500 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-225 रुपए की गिरावट आई थी। फिलहाल ब्याह-शादी वालों की मांग भी सुस्त बनी हुई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
