New Delhi, 01 October (NNS): Following the recent decline sales of cashews remain sluggish. As a result 180-grade cashews remained unchanged at the previous closing level of Rs 1120 per kg. It had recently declined by Rs 20.The absence of the consumption season is affecting market sentiment. Over the next one or two days there appears to be no scope for recovery in spot cashew prices.

काजू : सुधार की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (एनएनएस)। बीते दिनों आई मंदी के बाद काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नहीं हैं।

Copra Powder: May Increase

New Delhi, October 1 (NNS): Following the recent decline demand for copra powder remains sluggish. As a result ordinary copra powder remained unchanged at the previous level of Rs 7300 per 25 kg. It had recently declined by Rs 50.The recent rise in copra prices and the festive season may influence market sentiment. Over the next one or two days spot copra powder may increase slightly.

गोला बुरादा : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद गोला बुरादा के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। गोले में आई नवीनतम तेजी तथा त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।