New Delhi, 25 August (NNS): The sale of cashew seems weak even after the uptrend during the previous days, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1140 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Coconut powder: will remain strong
New Delhi, 25 August (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg due to the weak offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the ongoing shrawan season. The spot coconut powder will likely to remain strong during the coming days.
गोला बुरादा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सावन का महीना चल रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा मजबूत ही बना रहने की संभावना है।
