New Delhi, 15 September (NNS): The sale of cashew seems weak even after the uptrend during the previous days, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1140 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. There is no possibility of long uptrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू की बिक्री में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। इसके परिणास्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।
Coconut powder: no fear of downfall
New Delhi, 15 September (NNS): The prices of coconut powder remained at Rs 7350 per 25 kg due to the weak offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak supply after the clear weather in the producing areas. There is no possibility of more downfall in the spot coconut powder during the coming days.
गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोला बुरादा का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7350 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में मौसम साफ बना होने के बाद भी आपूर्ति सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
