New Delhi, September 29 (NNS): Cashew sales have remained sluggish following the recent decline. Consequently, 180-grade cashew remained unchanged at the previous closing level of Rs 1,120 per kg. It had recently declined by Rs 20. The absence of the peak consumption season is weighing on market sentiment. No significant rise in spot cashew prices is expected over the next one to two days.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों आई मंदी के बाद काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Coconut Powder: No more downfall
New Delhi, September 29 (NNS): Buying interest in coconut powder has remained sluggish following the recent decline. As a result, standard coconut powder remained unchanged at the previous level of Rs 7,300 per 25 kg. It had recently declined by Rs 50. The recent rise in whole coconut prices and the ongoing festive season could influence market sentiment. A significant decline in spot coconut powder prices is not expected over the next one to two days.
गोला बुरादा : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद गोला बुरादा के उठाव में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। गोले में आई नवीनतम तेजी तथा त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
