New Delhi, 16 April (NNS): The arrivals of cashew reported to be constant in the domestic markets. After this, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1150 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The rupee showed downfall against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस)। घरेलू बाजारों में काजू की नई फसल की आवक चल रही है। इसके बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने और इससे कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।