New Delhi, 10 March (NNS): This is the ongoing new cashew crop season, after this, the offtake reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1150 per kg. The market sentiments may affect because of the strong trend in the international markets. There is no possibility of downfall in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। फिलहाल काजू की नई फसल चल रही है। इसके बाद भी पिछले दिनों आई तेजी के बाद इसका उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार मजबूत बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू घटने की आशंका नहीं है।

Coconut powder: no increment

New Delhi, 10 March (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7500 per 25 kg after the downfall during the previous days. Before this, the prices have gone down by Rs 200/225 per 25 kg. Now, the wedding demand reported to be weak, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7500 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-225 रुपए की गिरावट आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने तथा ब्याह-शादी वालों की लिवाली भी सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी का अनुमान नहीं है।