New Delhi, 27 January (NNS): The prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1130 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because the new crop will likely to arrive soon. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। जल्दी ही नई फसल शुरू होने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Coconut powder: no downfall
New Delhi, 27 January (NNS): The prices of Coconut powder remained stable at Rs 7700 per 25 kg because of the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the higher consumption in February. There is no possibility of more downfall in the spot coconut powder during the coming one or two days.
गोला बुरादा : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7700 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना हुआ है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। फरवरी में खपत बढ़ने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं है।
