New Delhi, 10 September (NNS): The offtake of cashew seems weak even after the uptrend during the previous days, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1140 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply from the producing area, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will likely to remain weak during the coming days.
काजू : सुस्ती छाई रह सकती है
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों से इसकी आपूर्ति सामान्य से तंग बनी हुई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती छाई रह सकती है।
Coconut powder: no downfall
New Delhi, 10 September (NNS): The prices of coconut powder went up by Rs 50 to Rs 7350 per 25 kg due to the strong sale even after the higher prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the nominal increment in the prices of copra. There is no possibility of more downfall in the spot coconut powder during the coming days.
गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री में मजबूती दर्ज की गई है। यही वजह है कि यहां गोला बुरादा सामान्य 50 रुपए तेज होकर 7350 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गोले में आई नवीनतम तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
