New Delhi, 27 October (NNS):  Recently, the prices of cashew 180 no. gained by Rs 50 to Rs 1100/1120 per kg. Both the traders and the sweets manufacturers are purchasing the stock in wholesale. The prices of cashew have been ruling at the higher level in the markets. The demand of dry fruits seems high in the domestic markets on seeing the upcoming chatt puja, diwali and wedding season. Along with this, the arrivals of raw cashew seems weak in the international markets and the rupee showed constant fluctuations against the American dollar, due to this, the prices showed heavy uptrend.

काजू : भविष्य उज्जवल रहेगा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) मांग का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (180 नंबर) 1100/1120 रुपए प्रति किलो के पूर्व स्तर पर टिका रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी  मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।

Coconut powder: will remained strong

New Delhi, 27 October (NNS): The prices of coconut powder showed uptrend on seeing the wedding, festivals and on seeing the demand of navratri. Recently, the prices rose by Rs 100 to Rs 7500 per 25 kg. The buying of the stock seems high from the commercial purchasers, confectioners. Coconut powder has been produces in Kerela, Tamil Nadu, Andhra Pradesh and Karnataka. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

गोला बुरादा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) नवरात्रि की मांग को देखते हुए एवं त्योहारों और शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे और तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 100 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला बुरादा 7500 रुपए प्रति 25 किलो के पूर्व स्तर पर टिका रहा।हाल ही में बीते दुर्गा पूजा, दिवाली और सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इसमें आगे और तेजी आने की संभावना लग रही है।