New Delhi, 29 October (NNS): Cashew prices are showing a firm trend because of the steady buying interest and declining old stocks. Recently, the prices of cashew 180 no. have increased by Rs 50 to Rs 1100/1120 per kg. Wholesale buying by traders and sweet manufacturers   also showed strong trend. Cashew prices have continued to remain firm across markets. Demand for dry fruits has increased considerably ahead of Diwali, Chhath and the upcoming wedding season. Additionally, reduced arrivals of raw cashew nuts in international markets and fluctuations in the rupee against the US dollar have contributed to higher prices.

काजू : भविष्य उजवल रहेगा

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (180 नंबर) 1100/1120 रुपए प्रति किलो के पूर्व स्तर पर टिका रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी  मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।

Coconut Powder: Prices to Remain Firm

New Delhi, 29 October (NNS): With festivals and the wedding season approaching, coconut prices are showing a firm trend after consolidating. Recently, prices increased by Rs 200, taking desiccated coconut powder to Rs 7500 per 25 kg. Purchases by sweet manufacturers, confectioners and commercial buyers producing laddoos, barfi and other bakery products have increased significantly. In India, the major producing states for coconuts include Kerala, Tamil Nadu, Andhra Pradesh and Karnataka. At present, arrivals of raw material from producing mandis to North India and other local markets remain limited. Old stocks in spot markets are also restricted, supporting the possibility of further price increases in the coming days.

गोला बुरादा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) त्योहारों और शादियों की माह की देखते हुए गोला की कीमतों मे ठहरकर तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला बुरादा 7500 रुपए प्रति 25 किलो हो गये। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इस समय उत्पादक मंडियों से उत्तर भारत और अन्य स्थानीय बाजारों के लिए कच्चे माल की आवक काफी सीमित बनी हुई है। हाजिर बाजारों में पुराना स्टॉक सीमित है। जिससे आगे और तेजी दिखाई दे रही है।