New Delhi, 13 October (NNS): The prices of cashew showed strong trend due to the shortage of the old stock and lack of demand support. Recently, the prices of cashew gained by Rs 50 per kg, due to this, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1100/1120 per kg. Boith the traders and the sweets manufacturers are constantly purchasing the stock at the current level. The prices of cashew showed strong trend in the markets. On seeing the upcoming diwali, chatt and wedding season, the demand of dry fruits seems high in the domestic markets. Along with this, the arrivals seems feeble in the international markets and the rupee has been fluctuating against the American dollar, due to this, the prices of cashew showed uptrend. The demand of cashew showed uptrend from the gift packing companies and the general consumers along with the sweets manufacturers.
काजू : भविष्य उजवल रहेगा
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (180 नंबर) 1100/1120 रुपए प्रति किलो के पूर्व स्तर पर टिका रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। त्योहारों के दौरान मिठाई निर्माताओं, गिफ्ट पैक तैयार करने वाली कंपनियों और आम उपभोक्ताओं की ओर से काजू की मांग तेजी से बढ़ी है।
Coconut powder: will remain strong
New Delhi, 13 October (NNS): On seeing the demand of navratri, festivals and weddings, the prices of copra showed uptrend. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal, due to this, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7300 per 25 kg. The demand showed strong trend in the market due to the upcoming season of Durga puja, Diwali and Winter season. The procurement of coconut powder seems high due to commercial buying from the bakery products like sweets manufacturing and laddu. In India, the primary production of copra and coconut takes place in southern states such as Kerala, Tamil Nadu, Andhra Pradesh, and Karnataka. Currently, the arrival of raw material from producing markets to North India and other local markets remains quite limited. Stocks of old produce in spot markets are limited, and festive demand is poised to reach its peak.
गोला बुरादा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) नवरात्रि की मांग को देखते हुए एवं त्योहारों और शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे और तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 100 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला बुरादा 7300 रुपए प्रति 25 किलो के पूर्व स्तर पर टिका रहा।हाल ही में बीते गणेश उत्सव से लेकर अब आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इस समय उत्पादक मंडियों से उत्तर भारत और अन्य स्थानीय बाजारों के लिए कच्चे माल की आवक काफी सीमित बनी हुई है। हाजिर बाजारों में पुराना स्टॉक सीमित है और त्योहारी मांग अपने चरम पर पहुंचने वाली है।
