New Delhi, 10 August (NNS): Although, the loading of bold rice seems constant for Nepal and Bangladesh from the bordering markets of India. Apart from this, some exporters have shipped the stock from Gandhidham, due to this reason, the market showed strong trend in Haryana and Punjab, but the stored governmental and non-governmental stock has been selling out at the lower level in UP, Bihar, Bengal and Jharkhand, due to this, there is no possibility of long uptrend. On the other hand, the new crop will likely to arrive in Haryana from the next month. We believe that the availability of paddy may show downfall owing to the constant rainfall in UP, but the rice of free distribution has been arriving at the sluggish rates which will not let the prices to go up. Here, the prices of basmati rice gained by Rs 100/150 per quintal owing to the enquiry from the exporters and the market may increase during the near future.

मोटे चावल-तेजी की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि भारत के सीमावर्ती मंडियों से मोटे चावल की लोडिंग नेपाल बांग्लादेश के लिए सुनी गई, इसके अलावा गांधीधाम से भी कुछ निर्यातकों ने माल शिपमेंट किया, जिस कारण कुछ बाजार हरियाणा पंजाब में मजबूत बोलने लगे हैं, लेकिन सरकारी व गैर सरकारी स्टॉक के माल तेजी से यूपी बिहार बंगाल झारखंड में मंदे भाव में बिक रहे हैं, जिससे लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर नई फसल भी अगले महीने से हरियाणा में आने लगेगी। हम मानते हैं कि यूपी में बरसात कम होने से कुछ धान की उपलब्धि घट सकती है, लेकिन मुफ्त वितरण वाला चावल भारी मात्रा में सस्ते भाव में आ रहा है, जो तेजी नहीं आने देगा। इधर बासमती चावल में निर्यातकों की पूछ परख से बाजार 100/150 रु बढ़ गए हैं तथा आगे अभी और तेज हो जाएंगे।

Wheat: stock has already been over in the central pool

New Delhi, 10 August (NNS): The supply of wheat reported to be weak in the markets of private sectors and most of the roller flour mills and the flours chakkis are purchasing the stock of wheat on seeing the reserve price of Rs 2550 per quintal, due to this reason, the price strengthened at Rs 2865/2875 per quintal. The market of maida, suji and shokar remained close with the uptrend, but it is profitable to sell the stock at the current level because the government may start the sale of wheat in OMSS after the increment in the market. Now, the consumption of wheat will remain high in the near future, but huge amount of stock has been lying in the storage.

गेहूं-केंद्रीय पूल में स्टाक पर्याप्त

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति प्राइवेट सेक्टर की मंडियों में घट गई तथा सरकार के रिजर्व प्राइस 2550 रुपए को देखकर अधिकतर रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों ने गेहूं की खरीद प्रचुर मात्रा में की है, जिस कारण इसके भाव मजबूती लिए 2865/2870 रुपए प्रति कुंतल हो गए। मैदा सूजी चोकर में भी तेजी लिए बाजार बंद हुए, लेकिन अब इन भावों में एक बार माल बेचना चाहिए, क्योंकि सरकार कभी भी बाजार और बढ़ते ही ओ एम एस एस में गेहूं की बिक्री शुरू कर सकती है। अभी आने वाले समय में दिन प्रतिदिन गेहूं की अतिरिक्त खपत रहेगी, लेकिन स्टाक में माल ज्यादा है, इसका भी ध्यान रखना है।

Maize: will remain high for some days

New Delhi, 10 August (NNS): The crop of maize has been ruling in Unjhani, Hathras, Aita and Kasganj line of UP. There, it is being traded at Rs 2160/2180 per quintal at the rack points and the inferior quality stock also ruling between Rs 1700/2000 per quintal and there will be the shortage of best quality stock, despite this, the arrivals have been started decreasing constantly, due to this reason, the best quality market will likely to remain high. Now, the market may improve by Rs 20/30 from the last 2/3 days.

मक्की-अभी कुछ दिन और तेजी

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) मक्की की फसल यूपी के ऊंझानी हाथरस एटा कासगंज लाइन में चल रही है। वहां 2160/2180 रुपए प्रति कुंतल रैक पॉइंट पर व्यापार हो रहा है, नीचे वाले माल नमी के हिसाब से 1700 से 2000 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, बढ़िया माल की भारी कमी बनी हुई है, इन सब के बावजूद भी अब आवक टूटने लगी है, जिस कारण बढ़िया माल में आगे चलकर बाजार और बढ़ जाएगा। अभी दो-तीन दिन 20/30 रुपए ऊपर हो जाएंगे।

Masoor: possibility of again increment

New Delhi, 10 August (NNS): The prices of masoor showed soft trend in the weekend after the heavy uptrend in the prices during the previous days, but its prices have been ruling at the higher level in the markets of MP and the demand of Chanti and malka seems constant in the eastern parts of the country, on seeing this, the trade will be profitable at the current level during the near future. In Bilti, bold masoor prices also reduced by Rs 150 to Rs 6820/6830 per quintal in the previous week, but the market showed strong trend in the weekend. Now, the trade will be profitable during the near future.

मसूर-फिर बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों आई भारी तेजी के बाद सप्ताहांत में मामूली मसूर के भाव नरम जरूर रहे, लेकिन मध्य प्रदेश की मंडियों से ऊंचे भाव में माल मिल रहे हैं तथा छांटी व मलका की लगातार पूर्वी भारत की मांग बनी हुई है, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की मसूर में आगे चलकर भरपूर लाभ मिलने वाला है। पिछले सप्ताह यहां मोटी मसूर बिल्टी में 6820/6830 रुपए प्रति क्विंटल पर 150 रुपए घट गई थी,  लेकिन सप्ताहांत में अंदरुनी मजबूती दर्ज की गई। अब इन भावों में व्यापार खुलकर करना चाहिए।

Urad: market will remain high

New Delhi, 10 August (NNS): The prices of bold stock of urad gained by Rs 200 per quintal in the previous week. Here, premium quality stock also being traded at Rs 8300 per quintal, but its prices corrected by Rs 100 per quintal because of the profitable selling in the current week. Its prices declined by Rs 100 to Rs 8200 per quintal owing to the sluggish sale of its dal dhoya and chilka before one day. Urad FAQ prices slipped to Rs 7550 per quintal. Now, it is profitable to sell the stock at the current level, but it may not show downfall during the near future.

उड़द-अभी बाजार दबेगा

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में 200 रुपए प्रति कुंतल मोटे माल में बढ़ गए थे, यहां एसक्यू क्वालिटी का 8300 रुपए का व्यापार हो गया, लेकिन चालू सप्ताह में मुनाफा वसूली बिकवाली से 100 रुपए का करेक्शन आ गया। एक दिन पहले दिन दाल धोया व छिलका की बिक्री काफी ठंडी पड़ जाने से 100 रुपए और घटकर 8200 रुपए भाव रह गए। उड़द एफ ए क्यू भी घटकर 7550 रुपए का व्यापार रह गया। अभी इसमें एक बार माल बेचना चाहिए, लेकिन ज्यादा नहीं घटेगा।

Moong: should take profit

New Delhi, 10 August (NNS): The arrivals of best quality stock of moong reported to be high from the last some days, but the domestic crop of Maharashtra and Rajasthan has been ready and the new crop will likely to arrive after a month and before this, huge amount of both inferior and superior quality stock has been arriving and the availability of dhoya quality stock seems high, due to this reason, the prices gained by Rs 1/2 per kg after the uptrend in the prices from the last 10 days and it is profitable to sell the stock at the current level because the crop of Rajasthan seems high and it seems favourable in Maharashtra.

मूंग-अब मुनाफा लेते रहिए

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि पिछले दिनों चीन के लिए बढ़िया मूंग ज्यादा गयी है, लेकिन घरेलू महाराष्ट्र राजस्थान की फसल तैयार खड़ी है तथा नयी एक महीने के अंतराल आ जाएगी तथा उससे पहले स्टॉक हल्के भारी माल के ज्यादा है। धोया के मतलब के माल लगातार मिल रहे हैं। यही कारण है कि पिछले 10 दिनों के अंतराल आई तेजी के बाद एक-दो रुपए की सस्ती बन गई है तथा यहां से एक बार माल बेचकर निकल जाना चाहिए, क्योंकि राजस्थान की फसल बहुत बढ़िया है तथा महाराष्ट्र में ही अनुकूल है।

Tur: no more downfall

New Delhi, 10 August (NNS): The prices of lemon tur declined by Rs 100 per quintal after the strong trend from the last 5/6 days and here, its prices have been ruling at Rs 6550 per quintal due to the weak demand from the mills. Now, the prices have been quoted at Rs 6600 per quintal owing to the unavailability of the stock at the current level. Huge amount of tur stock has been available in Burma and the containers have also been standing in the previous days, but the inferior quality stock has not been available at the current level, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock at the current level. The upcountry sale of its dal seems good at the current level. On the other hand, the prices of fixed goods reported to be high in hathras and katni line.

तुवर-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि विगत 5-6 दिनों की मजबूती के बाद लेमन तुवर में 100 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट सप्ताहांत में आने तथा दाल मिलों की मांग कमजोर पड़ जाने से बाजार यहां 6550 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। अब इन भावों में माल नहीं मिलने से दोबारा 6600 रुपए बोलने लगे हैं। हम मानते हैं कि तुवर की उपलब्धि बर्मा में भी भारी मात्रा में है तथा चेन्नई में भी पिछले दिनों के आए कंटेनर खड़े हैं, लेकिन वर्तमान भाव से नीचे पड़ते का माल नहीं मिल रहा है। इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में लिवाली करना चाहिए। दाल की बिक्री भी इन भाव में चालानी में अच्छी है। उधर हाथरस एवं कटनी लाइन में भी कुछ पक्के मालों में बढ़त बन गई है।

Gram desi: prices may increase after the correction

New Delhi, 10 August (NNS): There is a shortage of gram desi in the pipeline and the upcoming stock has been ruling at the higher level. The stock of Australia has already been sold out, due to this reason, the prices of gram at Lawrence Road declined by Rs 200 to Rs 6025 per quintal. Now, the prices improved to Rs 6200/6225 per quintal from the last two days. Today, the market has been quoted at the higher level. Now, it is profitable to purchase the stock at the current level because the prices may gain by Rs 300 per quintal during the near future.

देसी चना-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने का स्टाक पाइप लाइन में बहुत कम है तथा आने वाले माल ऊंचे पड़ते के मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के भी माल काफी निपट गए हैं। यही कारण है कि गत सप्ताह इसमें 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट पर 6025 रुपए प्रति कुंटल का लॉरेंस रोड पर व्यापार रह गया था, अब दो दिनों में सुधरकर 6200/6225 रुपए हो गया है, आज भी खुलते बाजार भी मजबूती लिए बोले गए। इन भावों में एक बार फिर माल पकड़ना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर बाजार 300 रुपए तेज लग रहा है।

Rajma chitra: no possibility of more downfall

New Delhi, 10 August (NNS): The supply of rajma chitra seems feeble and the inferior quality stock has not been available at the lower level in all the desi and imported markets, despite this, the prices may decrease by Rs 2 after the uptrend in the prices during the whole week owing to the weak demand. However, huge amount of stock has not been available at the sluggish rates, in these circumstances, the prices of rajma chitra China, Indian Brazil and Varun bhutani stock also improved by Rs 5 per kg during the near future.

राजमां चित्रा-और मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा की आपूर्ति कम रही तथा देश-विदेश की सभी मंडियों में वर्तमान भाव से नीचे पड़ते का माल नहीं मिल रहा था, इन सब के बावजूद भी ग्राहकी कमजोर होने से पूरे सप्ताह की तेजी के बाद सप्ताह में 2 रुपए घटाकर बिकवाल आ गए थे। हालांकि घटे भाव में प्रचुर मात्रा में माल नहीं मिल रहा है, इन परिस्थितियों में चाइना, इंडियन ब्राज़ील एवं वरुण भूटानी माल में 5 रुपए प्रति किलो की और तेजी लग रही है।

Gram kabuli: no logic of downfall

New Delhi, 10 August (NNS): There is lack of arrival pressure of gram kabuli in the producing markets, but the market has been quoting at the sluggish rates due to the weak demand. Here, the prices of unfiltered stock of Maharashtra also being quoted at Rs 65/69 per kg as per the quality and the prices may not show downfall at the current level on seeing the further consumption. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.

काबुली चना-मंदे का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) उत्पादक मंडियों से काबुली चने में माल का प्रेशर नहीं रहा, लेकिन ग्राहकी कमजोर होने से बाजार थोड़ा सुस्त बोले गए। यहां दो दिनों में मजबूती के बाद 65/69 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी के अनुसार महाराष्ट्र के बिना छने हुए माल बोले गए तथा वर्तमान भाव पर आगे खपत को देखते हुए मंदा नहीं लगता है। अत: लिवाली लाभदायक रहेगी।

Moth: downfall in crop

New Delhi, 10 August (NNS): The trade of all the pulses along with moth reported to be sluggish. On the other hand, the new crop has been started arriving, despite this, both the new and old stock of moth remained stable at Rs 5600/5650 per quintal due to the downfall in the crop. The seeds reported to be less in Nagaur, Deedwana, Dausa and Chaumu line due to the constant rainfall during the previous days.  The prices have been ruling at the higher level while importing the prices of moth from the producing markets and its all-round buying seems good, but the unfavourable weather condition has changed the equations. Therefore, the trade should not be done at the lower level during the near future.

मोठ-फसल में पोल

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस) मोठ सहित सभी दलहनों का कारोबार काफी ठंडा रहा दूसरी ओर नई फसल शुरू हो गई है। इन सब के बावजूद भी फसल में पोल आने से मोठ के भाव 5600/5650 रुपए प्रति कुंतल पर नए पुराने माल के मजबूती लिए टिके हुए हैं। पिछले दिनों की लगातार बरसात होने से नागौर डीडवाना दोसा चौमू लाइन में दाने कम निकल रहे हैं। उत्पादक मंडियों से आज की तारीख में मोठ मंगाने पर पड़ता महंगा नहीं लग रहा है। इसकी बिजाई भी चारों तरफ अच्छी हुई थी लेकिन मौसम की मार ने समीकरण बदल दिया है। अत:  इन परिस्थितियों में अब ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।