New Delhi, 13 October (NNS): The prices of black pepper showed strong trend after the stability in the prices. Today, its prices strengthened by Rs 5 per kg, after this, here, the prices of black pepper markara remained at Rs 775/785 per kg. Both the arrivals and the supply of black pepper reported to be limited on daily basis in the famous producing markets along with Kochi. Both the farmers and the local traders are holding huge amount of stock in the expectations of increment in the prices, due to this, the arrivals of the stock showed downfall in the markets and the prices gets support. On seeing the situation of rupee against the American dollar and increment in the import prices, the prices of imported black pepper have been ruling at the higher level, due to this, both the demand and the domestic prices have been ruling at the strong level.
कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) कालीमिर्च की कीमतों में इस समय स्थिरता के बाद मजबूती देखने को मिली है। आज इसकी कीमतों में 5 रुपए की मजबूती आने से यहां कालीमिर्च मरकरा 775/785 रुपए प्रति किलो हो गए। कोच्चि और अन्य प्रमुख मंडियों में काली मिर्च की दैनिक आवक या सप्लाई काफी सीमित हो गई है। किसान और स्थानीय व्यापारी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपनी बची हुई फसल को संभालकर रख रहे हैं, जिससे मंडियों में माल की आवक घटी है और कीमतों को समर्थन मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और आयात लागत बढ़ने से विदेशी काली मिर्च महंगी हुई है, जिससे भारतीय काली मिर्च की मांग और घरेलू कीमतें मजबूत हुई हैं।
Red chilli: will remain strong
New Delhi, 13 October (NNS): Recently, the prices of red chilli 334 no. gained by Rs 500 per quintal due to the nominal buying after the uptrend in the prices. Here, its prices held stable at Rs 26000/28000 per quintal. The outstanding stock reported to be weak in the markets of Telangana and Andhra Pradesh during the previous season. The old stock has already been over in the cold storages and the shortage of stock as compared to the previous season, due to this, the demand reported to be constant from the spices companies and the stockists as its stock seems limited. The buying seems weak from the spices traders and the general consumers in the local markets and the wholesale markets, due to this, the prices have remained under pressure.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) हाल ही में लालमिर्च कीमतों में आई तेजी के बाद फिलहाल लिवाली थोड़ी कमजोर पड़ी है, हाल ही में लालमिर्च 334 नंबर की कीमतों में 500 रुपए की तेजी आई थी। यहां पर इसके भाव 26000/28000 प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर टिके हुए हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की मंडियों में पिछले सीजन का बचा हुआ स्टॉक ऐतिहासिक रूप से कम बताया जा रहा है। पिछले साल की तुलना में कम फसल और कोल्ड स्टोरेज में पुराना स्टॉक समाप्त होने तथा सीमित होने से मसाला कंपनियों और स्टॉकिस्टों की तरफ से थोड़ा मांग बनी हुई है। स्थानीय मंडियों और थोक बाजारों में आम खरीदारों और मसाला कारोबारियों की सुस्त लिवाली के कारण कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।
Cloves: no long uptrend
New Delhi, 13 October (NNS): The prices of cloves showed strong trend after the sluggishness in the markets. The import of cloves reported to be high from the international markets and the demand seems weak in the local markets, due to this reason, the prices of cloves seems weak. Recently, its prices rose by Rs 10 per kg, due to this, its prices reached to Rs 930/1010 per kg. Huge amount of stock has been importing from the famous producing countries like Madagascar and Indonesia. The imported stock has been started unloading at the various ports, due to this reason, there is a shortage of the stock in the domestic markets. The offtake seems weak as compared to the demand in the wholesale markets. On seeing the sluggish demand, the traders are not storing the stock at the higher level.
लौंग : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) मंडियो में लौंग की कीमतों में इन दिनों सुस्ती के बाद आज मजबूती देखने को मिल रही है। विदेशी बाजारों से लगातार हो रहे भारी आयात और स्थानीय स्तर पर कमजोर मांग के कारण लौंग के तेवर ठंडे पढ़ गये हैं। हाल ही में इसके भाव 10 रुपए की तेजी आई थी जिससे इसके भाव 930/1010 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मेडागास्कर और इंडोनेशिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से भारी मात्रा में लौंग का आयात किया जा रहा है। अलग-अलग बंदरगाहों पर लगातार पहुंच रहे विदेशी माल के कारण घरेलू मंडियों में स्टॉक की कोई कमी नहीं है। थोक बाजारों में लौंग की सामान्य ग्राहकी के मुकाबले उठाव काफी धीमा है। सुस्त मांग को देखते हुए व्यापारी भी इस ऊंचे भाव पर नया स्टॉक जमा करने से परहेज कर रहे हैं।
Small cardamom: profitable at the current level
New Delhi, 13 October (NNS): Recently, the prices of small cardamom improved by Rs 50 per kg, as a result, here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained stable at Rs 3100/3200 per kg. The Idukki of kerela is the major producing area of small cardamom in the country. The harvesting of the crp9 declined by 25/30 percent due to the unfavourable weather conditions. The old stock of previous season has already been sold out in the markets and the arrivals of the new stock reported to be limited in the markets, due to this reason, both the stockists and the traders are quoting the prices at the higher level. The demand of small cardamom has been increasing constantly at the consuming centres and the local markets from the starting of the festival and the winter season. The production reported to be weak in India and the famous producing country like Guatemala.
छोटी इलायची : वर्तमान में लाभदायक रहेगी
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) छोटी इलायची में तेजी देखने को मिल रही है। हाल ही में इसकी कीमतों में 50 रुपए की तेजी आई थी। जिसके परिणामस्वरूप यहां साढ़े सात एमएम के भाव 3100/3200 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हैं। भारत में छोटी इलायची का मुख्य उत्पादक क्षेत्र केरल का इडुक्की जिला है। शुरुआती फसल सीजन के दौरान बारिश की कमी और प्रतिकूल मौसम की वजह से तुड़ाई में 25/30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई थी।पिछले सीजन का पुराना स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है और मंडियों में नई फसल की आवक सीमित होने के कारण स्टॉकिस्ट और कारोबारी ऊंची बोलियां लगा रहे हैं। त्योहारी सीजन और सर्दियों की शुरुआत के चलते स्थानीय बाजारों और खपत केंद्रों पर छोटी इलायची की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत और प्रमुख निर्यातक देश ग्वाटेमाला में इस सीजन के दौरान कुल उत्पादन कम रहने की आशंका जताई गई जा रही है।
Dry ginger: profitable at the current level
New Delhi, 13 October (NNS): The demand of Indian dry ginger reported to be constant in the international markets, whereas, the availability of the stock seems weak due to the weak production from the famous producing countries like Nigeria. On seeing the weak supply, the buying seems high from both the big stockists and the traders at the lower level, due to this, the prices gets support. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal, due to this, now, its prices remained at Rs 32500/33000 per quintal. The demand of dry ginger reported to be constant in the ayurvedic food products and upcoming winter season, due to this, the prices of dry ginger have been ruling at the higher level. Unless the arrivals of fresh raw ginger in the markets showed improved trend and processing costs come down, a significant drop in dry ginger prices reported to be weak.
सौंठ : वर्तमान में लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सौंठ की लगातार मांग बनी हुई है, जबकि नाइजीरिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से उत्पादन घटने की खबरों के कारण वैश्विक स्तर पर उपलब्धता कम हुई है। कम होती आपूर्ति को देखते हुए बड़े स्टॉकिस्टों और कारोबारियों द्वारा निचले स्तरों पर सौंठ की लिवाली बढ़ा दी गई है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। हाल ही में इसकी कीमतों में 500 रुपए की तेजी आई थी, जिससे अब सौंठ के भाव 32500/33000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। सर्दियों की आहट और आयुर्वेदिक खाद्य उत्पादों में सौंठ की निरंतर मांग के चलते इसके दाम और ऊंचे हो सकते हैं। जब तक मंडियों में नए कच्चे अदरक की आवक बेहतर नहीं होती और प्रसंस्करण लागत नीचे नहीं आती, तब तक सौंठ के दामों में बड़ी गिरावट की संभावना कम है।
Pistachio: will likely to remain high
New Delhi, 13 October (NNS): The prices of pistachio have been ruling at the record higher level during the recent das in both the domestic and the international markets. during the previous day, pistachio prices jumped by Rs 100 per kg, due to this, the prices of pistachio peshawari is being traded at Rs 4000/4100 per kg. In dry fruits market, the prices of pistachio showed heavy increment from the last some days, which will effect the pockets of general consumers and the traders. Due to the heavy demand from the sweets manufacturers and the gift pack manufacturing companies, due to this, there is a shortage of stock in the wholesale and the local markets. Recently, the trend of pistachio flavour sweets, bakery products, ice cream and shakes showed uptrend. The big FMCG companies and the confectionary companies are constantly purchasing the stock at the higher level to continue the production, due to this, the prices gets support.
पिस्ता : आगे और तेज रहेगा
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिस्ता की कीमतों में हाल के दिनों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। एक दिन पूर्व पिस्ता की कीमतों में 100 रुपए का उछाल आया था जिसस, वर्तमान में पेशावरी पिस्ता के भाव 4000/4100 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। ड्राई फ्रूट्स बाजार में पिस्ता की कीमतें पिछले कुछ महीनों में अत्यधिक तेजी आ चुकी हैं, जिससे यह आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों की जेब पर भारी असर डाल रहा है। मिठाई निर्माताओं और गिफ़्ट पैक बनाने वाली कंपनियों की ओर से भारी मांग रहने से थोक और स्थानीय दोनों बाजारों में स्टॉक की कमी हो गई है। हाल ही में पिस्ता-फ्लेवर वाली मिठाइयों, बेकरी प्रोडक्ट्स, आइसक्रीम और शेक्स का चलन तेजी से बढ़ा है। बड़ी एफएमसीजी और कन्फेक्शनरी कंपनियों को अपना उत्पादन जारी रखने के लिए महंगी दरों पर भी पिस्ता खरीदना पड़ रहा है, जिससे कीमतों को और समर्थन मिला है।
Cumin: will remain high
New Delhi, 13 October (NNS): The prices of average quality stock rose by Rs 500 to Rs 28000/28500 per quintal. The sowing of cumin will likely to start soon during October and November in Gujarat and Rajasthan, but the situation seems uncertain on seeing the situation of weather and temperature, due to this, the market showed uptrend in spot and the speculative market . The arrivals reported to be limited in the famous markets including Unjha. Both the farmers and the traders are holding huge amount of stock at the lower level to gain more profit. Both the wedding and the festival season starts from the starting of October. The buying showed uptrend from the spices manufacturer, domestic processors and the stockists.
जीरा : और तेज रहेगा
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) वायदा बाजार में आई मजबूती के सहारे घरेलू हाजिर बाजार में जीरे की कीमतों में हल्की सुधार देखने को मिली है। यहां पर एवरेज क्वालिटी जीरे के भाव 500 रुपए बढ़कर 28000/28500 रुपए प्रति क्विंटल के उच्च स्तर पर जा पहुंचे। गुजरात और राजस्थान में आगामी रबी सीजन अक्टूबर-नवंबर के दौरान जीरे की बुआई का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन अभी तापमान और मौसम की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है, जिससे सट्टेबाजी और वायदा बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। ऊंझा और अन्य प्रमुख मंडियों में आवक सीमित बनी हुई है। किसान और व्यापारी निचले स्तरों से भाव सुधरने के बाद भी बेहतर मुनाफे की उम्मीद में माल रोककर चल रहे हैं। अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। इस दौरान मसाला मैन्युफैक्चरर्स, घरेलू प्रोसेसर्स और स्टॉकिस्टों की तरफ से खरीदारी काफी मजबूत हो गई है।
