New Delhi, 05 January (NNS): Here, the prices of black pepper markara improved by Rs 5 to Rs 775 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The arrivals reported to be negligible and the prices improved by Rs 5 per kg, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 5 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद कालीमिर्च की बिक्री में सुधार दर्ज किया गया है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए बढ़कर 775 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में भी आवक नगण्य ही बनी होने तथा 5 रुपए की तेजी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Red chilli: will likely to remain strong

New Delhi, 05 January (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 25000 per quintal owing to the weak offtake even after the uptrend in the price during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The arrivals of new crop showed improved trend in Guntur, whereas, the arrivals of old stock seems weak. There, the arrivals of the crop reached to 60000 bags and the old stock reported to be around 15000 bags. Later on, its prices gained by Rs 500/2000 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : अभी मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 5 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लालमिर्च का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में नई फसल की आवक में थोड़ा सुधार हुआ है जबकि पुरानी फसल की आवक में कमी आई है। वहां नई फसल की आवक बढ़कर करीब 60 हजार बोरियों की तथा पुरानी फसल की लगभग 15 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। इसके बाद भी वहां क्वालिटीनुसार इसमें 500-2000 रुपए की तेजी आने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cloves: no possibility to decrease

New Delhi, 05 February (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 820 per kilogram due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will not likely to increase during the coming days.

लौंग : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 5 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 05 February (NNS): Today, the offtake of small cardamom reported to be weak even after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2750 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom rose to Rs 64303 kg in the Idukki Mahila Cardamom Producer Company Limited Auction which held during the previous day. Its average auction price fell down to 2493.29 per kg due to the weak buying. The prices were at Rs 2531.49 per kg in the last auction which held on 23rd January. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 5 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद छोटी इलायची का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई इदुक्की महिला कार्डमम प्रॉड्यूसर कंपनी लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 64,303 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2493.29 रुपए रह जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 23 जनवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2531.49 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Dry ginger: no fear of downfall

New Delhi, 05 February (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 29500 per quintal because of the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.

सौंठ : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 5 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की ऊंची कीमतों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।