New Delhi, 21 May (NNS): The sale of black pepper reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days. During the previous day, the prices have gone up by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect as the imported stock will likely to arrive in Sri Lanka after 1.5/2 months. The spot black pepper prices will not likely to increase during the coming days.
कालीमिर्च : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। करीब डेढ़-दो महीने बाद देश में श्रीलंका से आयातित माल पहुंचने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च बढ़ने की आस नहीं है।
Red chilli: likely to held sluggish
New Delhi, 21 May (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23500 per quintal amid affected sale even after the intense heat. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There are 10 days holidays in Guntur. There, the trading activities will likely to be normal from 12th June, due to this, the markets sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
लालमिर्च : सुस्ती बनी रहने की आशंका
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस)। भीषण गर्मी और लू की वजह से लालमिर्च की बिक्री प्रभावित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में 10 दिनों से गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। वहां अब 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती बनी रहने की आशंका है।
Cloves: no fear of downfall
New Delhi, 21 May (NNS): The temperature has been increasing in some areas of the country including North India, due to this, the sale of various commodities reported to be sluggish. Here, the prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot cloves prices during the coming one or two days.
लौंग : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस)। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से न भीषण गर्मी पड़ रही है। लू भी चल रही है। इससे विभिन्न किराना जिंसों की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलो्रग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग घटने का डर नहीं है।
Small cardamom: no uptrend
New Delhi, 21 May (NNS): The arrivals of small cardamom reduced to 12913 kg in the Cardamom Planters Association (CPA), Santhanpara auction. The arrivals reported to be weak, later on, the prices of average auction price dropped down to 2282.48 kg owing to the weak buying. The prices were at Rs 2375.80 per kg in the last auction which held on 12th May. Here, the prices of small cardamom 7.5mm reduced by Rs 50 to Rs 2650 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Recently, the prices have gone down in the same ratio, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस)। आज हुई कार्डमम प्लांर्ट्स एसोएिशन (सीपीए), संथनपारा नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 12,913 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2282.48 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 12 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2375.80 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए मंदी होकर 2650 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूव्र हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Dry ginger: not likely to improve
New Delhi, 21 May (NNS): Here, the prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal because of weak sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. The spot dry ginger prices will not likely to increase during the coming days.
सौंठ : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की तेजी आई थी। अदरक की कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Pistachio: no more downfall
New Delhi, 21 May (NNS): The prices of pistachio Peshawari held stable at Rs 3400 per kg amid shortage of the stock. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The buying may increase from the ice cream makers, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस)। ईरान में सीजफायर चालू है और वह अमेरिका के साथ पूर्ण युद्धविराम के लिए अमेरिका के साथ बातचीत भी कर रहा है। इसकी वजह से तनाव में थोड़ी ही सही, लेकिन कमी आने लगी है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। भीषण गर्मी और लू की वजह से आइसक्रीम वालों की लिवाली बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने की आशंका नहीं है।
Cumin: held strong
New Delhi, 21 May (NNS): The arrivals of cumin reported to be limited in Unjha. There, around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive and the prices rose by Rs 20/25 per 20 kg. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22500 per quintal owing to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The active contract prices improved by Rs 85 or 0.43 percent to Rs 19735 per quintal because of the limited speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.
जीरा : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक सीमित ही बनी हुई है। वहां पर इसकी करीब 13-14 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। हल्की-फुल्की लिवाली से वहां जीरे की कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। यहां लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे एक दिन पूर्व इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 85 रुपए या 0.43 प्रतिशत सुधरकर 19,735 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मजबूती बनी रहने के आसार हैं।
