New Delhi, 22 July (NNS): The prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1700 per kg because of the improved sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1350/1762 per kg in the last auction which held on 16th July, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री में सुधार दर्ज किया गया। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए बढ़कर 1700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 16 जुलाई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1350/1762 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Nutmeg: no possibility to increase

New Delhi, 22 July (NNS): This is the 11th day of ongoing war in Iran, after this, here, the trading activities reported to be sluggish, as a result, here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 745 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the attack on the other gulf countries and the Strait of Hormuz has been closed. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.

जायफल : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस)। ईरान में 11वें दिन भी युद्ध चल रहा है। इसके बाद भी यहां कामकाज सुस्त बना होने के परिणामस्वरूप जायफल 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमं 5 रुपए की नरमी दर्ज की गई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने तथा खाड़ी के अन्य देशों में भी हमले होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो

रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने के आसार नहीं हैं।

Turmeric: no possibility to increase

New Delhi, 22 July (NNS): The profit taking selling has been increasing from the stockists, as a result, here, the price of turmeric erode gatha asitis fell down by Rs 400 to Rs 18700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. There were around 4000 bags of turmeric reported to arrive and the prices slipped by Rs 300/400 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 948 or 4.40 percent to Rs 20578 per quintal because of the all-round speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.

हल्दी : फिलहाल तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस)। स्टॉकिस्टों की हल्दी में मुनाफावसूली निकलने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 400 रुपए मंदी होकर 18,700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। ईरोड में इसकी करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा 300-400 रुपए की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की चौतरफा बिकवाली से सक्रिय वायदा 948 रुपए या 4.40 प्रतिशत लुढ़ककर 20,578 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में तेजी का अनुमान नहीं है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 22 July (NNS): The trading activities reported to be sluggish because of the constant rainfall during the second day in Delhi, due to this, the prices of poppy seeds remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the problems in import. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस)। राजधानी दिल्ली में दूसरे दिन भी मानसूनी बारिश होने से पोस्तदाने में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुई। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। ईरान-अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध 11वें दिन में प्रवेश कर जाने और इसकी वजह से आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।

Coriander:  no possibility of long increment

New Delhi, 22 July (NNS): The prices of coriander Badami remained firm at Rs 16500 per quintal due to the weak sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 300 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 152 or 0.94 to Rs 16046 per quintal because of the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the coming days.

धनिया : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां धनिए की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 152 रुपए या 0.94 प्रतिशत मंदा होकर 16,046 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 22 July (NNS): There were around 11000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and prices remained unchanged. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22800 per quintal owing to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 170 or 0.80 percent to Rs 21130 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may not increase during the coming days.

जीरा : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में इसकी करीब 11-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 170 रुपए या 0.80 प्रतिशत मंदा होकर 21,130 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।