New Delhi, 15 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 10 to Rs 1570 per kg owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The average auction price reported to be around Rs 1375/1806 per kg in the last auction which held on 30th April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां बड़ी इलायची की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए घटकर 1570 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी बढ़ोत्तरी हुई थी। 30 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1375/1806 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Nutmeg: will remain strong

New Delhi, 15 May (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 775 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect owing to the downfall in the arrivals. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming days.

जायफल : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद जायफल का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी नई फसल चल रही है। हालांकि फिलहाल इसकी आवक सामान्य से नीची हो रही है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Turmeric: not likely to increase

New Delhi, 15 May (NNS): The sale of turmeric reported to be weak, as a result, here, the prices of  turmeric erode gatha asitis went down by Rs 200 to Rs 14700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 7500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 14 or 0.09 percent to Rs 15740 per quintal owing to the nominal speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will not likely to remain sluggish during the coming days.

हल्दी : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)। हल्दी में बिक्री लगातार कमजोर बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होकर 14,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर आ गई। इससे पूर्व इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड मं इसकी करीब 7500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 14 रुपए या 0.09 प्रतिशत सुधरकर 15,740 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की आस नहीं दिख रही है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 15 May (NNS): There are tensions in Iran after the ceasefire because of the possibilities of again war. After this, here, the offtake of poppy seeds reported to be sluggish, due to this reason, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)। ईरान में सीजफायर चालू होने के बाद भी तनाव बना हुआ है क्योंकि एक बार फिर युद्ध होने की आशंका बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने तथा आयात में दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।

Coriander: no possibility of uptrend

New Delhi, 15 May (NNS): The offtake of coriander reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days. As a result, here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The arrivals of coriander reported to be around 1000 bags in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract price went down by Rs 14 or 0.11 percent to Rs 12336 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will not likely to improve during the coming one or two days.

धनिया : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां धनिए का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 14 रुपए या 0.11 प्रतिशत नरम होकर 12,336 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Cumin: will remain sluggish

New Delhi, 15 May (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 14000/15000 bags in Unjha. The arrivals reported to be high even after this, the buying seems weak, due to this reason, the prices of cumin fell down by Rs 20/25 per 20 kg. Here, the prices of cumin dropped down by Rs 100 Rs 22700 per quintal owing to the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The active contract prices descended by Rs 305 or 1.54 percent to Rs 19440 per quintal due to the weak speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.

जीरा : सुस्ती कायम रहेगी

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की 14-15 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से वहां इसमें 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 100 रुपए और नरम होकर 22,700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 305 रुपए या 1.54 प्रतिशत मंदा होकर 19,440 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती कायम रह सकती है।

Fenugreek: not likely to increase

New Delhi, 15 May (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. The production reported to be weak, due to this, due to this, the market sentiments may affect. The spot fenugreek prices will likely to increase during the coming one or two days.

मेथीदाना : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है।  इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। प्रमुख उत्पादक राज्यों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इस बार उत्पादन में कमी आई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।