New Delhi, 03 September (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut held stable at Rs 1510 per kg owing to the sluggish sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1250/1725 per kg in the last auction which held on 28th August. The market sentiments may affect due to the new crop. There is no possibility of uptrend in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1510 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 28 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी मंदी होकर 1250/1725 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Nutmeg: not likely to increase
New Delhi, 03 September (NNS): The offtake of nutmeg reported to be weak at the higher prices, as a result, here, its prices softened by Rs 5 to Rs 690 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of lack of buying from the exporters. There is no possibility of more uptrend in the spot nutmeg prices during the near future.
जायफल : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर जायफल के उठाव में कमी आने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल मामूली 5 रुपए नरम होकर 690 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की लिवाली का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Turmeric: possibility of temporary break on downfall
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 100 to Rs 12800 per quintal due to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 5000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices slipped by Rs 100/200 per quintal. The active contract prices improved by Rs 10 or 0.08 percent to Rs 12240 per quintal due to the nominal speculative buying. There is a possibility of break on downfall in the spot turmeric prices sluggish during the coming days.
हल्दी : मंदी पर अस्थाई ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री में कमी आई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए नरम होकर 12,800 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 5 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100-200 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 10 रुपए या 0.08 प्रतिशत सुधरकर 12,240 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।
Poppy seeds: no increment
New Delhi, 03 September (NNS): The sale of poppy seeds reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level and weak temperature. There is no possibility of uptrend in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की गिरावट आई थी। तापमान में कमी आने तथा कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Coriander: will remain sluggish
New Delhi, 03 September (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 8500 per quintal due to sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 1500 bags of coriander reported to arrive and the prices held stable at the same level in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices slipped by Rs 68 or 0.89 percent to Rs 7606 per quintal because of the weak speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
धनिया : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 8500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई है। राजस्थान की बारां मंड़ी में आज कामकाज बंद रहा लेकिन इससे पूर्व वहां इसकी करीब 1500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 68 रुपए या 0.89 प्रतिशत मंदा होकर 7606 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुस्ती जारी सकती है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 20600 per quintal because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices slipped by Rs 20/40 per 20 kg. The active contract prices improved by Rs 15 or 0.08 percent to Rs 19255 per quintal because of the limited speculative selling. There is no possibility of more uptrend in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 20,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक बढ़कर करीब 10-11 हजार बोरियों की होने तथा 20-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 15 रुपए या 0.08 प्रतिशत सुधरकर 19,255 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नहीं है।
Fenugreek: no decrement
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6100 per quintal owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the ongoing monsoon season. There is no possibility of downfall in the spot fenugreek prices during the coming days.
मेथीदाना : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
