New Delhi, 15 June (NNS): Today, the prices of big cardamom gained by Rs 30 per kg due to the speculation after the downfall in the prices, due to this, its kainchicut prices went up to Rs 1550/1560 per kg. The buying of big cardamom reported to be sluggish in the whole sale markets, due to this, the prices will likely to remain stable at the same level. However, the speculators have purchased huge amount of stock in the markets, but the traders are not hoarding the stock at the current level. This year, the production reported to be good this year and appropriate amount of stock has been lying to the traders which will not let the prices to go up. Both the local and international demand seems weak due to the higher prices even after the increment in the prices. Presently, the prices showed uptrend due to the speculation, but the demand seems weak, due to this reason, the prices may not show uptrend during the near future.

बड़ी इलायची : लंबी तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) बड़ी इलायची की कीमतों में बहुत दिन की गिरावट के बाद आज सट्टेबाजी से 30 रुपए की तेजी चुकी है, जिससे कैंचीकट के भाव तेज होकर 1550/1560 रुपए प्रति किलो हो गई। थोक बाजारों में बड़ी इलायची की लिवाली अभी भी काफी सुस्त है, जिससे सट्टेबाजी से बढ़ी कीमतें ज्यादा दिन टिकने के आसार नहीं हैं। हालांकि आज बाजार में सटोरियों ने लिवाली की है, लेकिन व्यापारियों द्वारा आक्रामक तरीके से स्टॉक जमा करने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। इस साल उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है, और व्यापारियों के पास पहले से ही पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जो कीमतों को ऊपर नहीं उठने दे रहा है। पिछली तेजी के बाद, अब कीमत बहुत अधिक होने के कारण स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग कम हो गई है। वर्तमान में, सट्टेबाजी से भाव बड़े हुए हैं, लेकिन कमजोर मांग के कारण आगामी दिनों में तेजी के आसार नहीं हैं।

Red chilli: no possibility of increment

New Delhi, 15 June (NNS): The offtake of red chilli reported to be weak, due to this, the market of red chilli showed soft trend. Recently, its prices have reduced by Rs 500 per quintal, as a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 22000/23000 per quintal. Both the new and the old stock of red chilli has been lying in the biggest market of Asia like Guntur of Andhra Pradesh. The prices have not showed expected increment due to the appropriate amount of supply in the markets. The production reported to be high as compared to the expectations during the season, due to this, the arrivals seems high in the famous markets like Guntur and Warangal. The export of red chilli gets affected due to the weak demand from the importer countries like China, Bangladesh and Malaysia. The prices of red chilli will likely to increase during the near future.

लालमिर्च :  बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) लालमिर्च की कीमतों में फिलहाल उठाव कमजोर पड़ने से इसमें सुस्ती का माहौल बना हुआ है। हाल ही में इसमें 500 रुपए की गिरावट थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां भी 334 नंबर लालमिर्च 22000/23000 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। आंध्र प्रदेश की गुंटूर जैसी एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडी और उसके कोल्ड स्टोरेज में पुराना और नया स्टॉक प्रचुर मात्रा मौजूद है। बाजार में आपूर्ति पर्याप्त होने के कारण कीमतों में बड़ी तेजी नहीं आ पा रही है। चालू सीज़न में उम्मीद से कहीं अधिक उत्पादन हुआ है, जिससे गुंटूर और वारंगल जैसी प्रमुख मंडियों में मिर्च की आवक ज्यादा हो गई है। चीन, बांग्लादेश और मलेशिया जैसे प्रमुख आयातक देशों से मांग कम होने के कारण निर्यात पर असर पड़ा है। निकट भविष्य में इसमें तेजी की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

Turmeric: possibility to increase after some time

New Delhi, 15 June (NNS): The market of turmeric showed soft trend after the uptrend in the prices. Today, the prices of turmeric erode gatha asitis rose by Rs 200 to Rs 14900/15000 per quintal due to the strong contract prices. The production of turmeric reported to be weak in all the producing states from the last some time, due to this, it affects the supply. This is the peak season of turmeric, despite this, the arrival of premium quality stock reported to be weaker than the normal level in the famous producing markets like Maharashtra and Telangana. The prices expected to increase in future, in these expectations, both the farmers and the traders are holding their stock in the markets rather than selling out. The arrivals of the stock seems weak in the famous producing markets like Sangli and Nizamabad and the prices showed constant fluctuations in these prices due to the speculation in the markets. It is expected that the market may increase during the near future.

हल्दी : ठहरकर और बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) हल्दी की कीमतों में तेजी के बाद बाजार थोड़ा नरम हुआ है। आज डिब्बा मजबूत होने से इरोड गट्टा 200 रुपए तेज होकर 14900/15000 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। पिछले कुछ समय से प्रमुख उत्पादक राज्यों में हल्दी के उत्पादन में गिरावट आने की रिपोर्ट आ रही हैं, जिससे आपूर्ति पर असर पड़ा है। पीक सीजन होने के बावजूद महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसी प्रमुख मंडियों में प्रीमियम क्वालिटी की हल्दी की आवक सामान्य से कम रही है। भविष्य में और ऊंचे दाम मिलने की उम्मीद में कई बड़े किसानों और का कारोबारियों ने अपना अच्छा माल बाजार में निकालने के बजाय होल्ड कर लिया है। सांगली और निजामाबाद जैसी प्रमुख मंडियों में आवक कम हो रही है, और साथ ही मार्केट में सट्टेबाजी के कारण भी भावों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर वृद्धि की संभावना है।

Poppy seeds: will remain sluggish

New Delhi, 15 June (NNS): The market of poppy seeds reported to be sluggish after the uptrend in the prices, due to this, recently, its prices rose by Rs 50 per kg. Here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1350/1450 per kg. Its new crop has been started arriving from the mid of March and April, due to this, the  prices have remained under pressure because of the increased arrivals of the new crop. The supply of poppy seeds has been increased due to the heavy availability of the imported stock and arrivals of the new crop in the markets. The market sentiments may affect due to the intermittent rainfall and temporary ceasefire in Iran. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming days.

पोस्तदाना : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) पोस्तदाना में तेजी के बाद अब बाजार सुस्त पड़ा हुआ है इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। यहां पर पोस्तदाना तुर्की 1350/1450 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर जमी रही। मार्च और अप्रैल के मध्य से पोस्तदाना की नई फसल शुरू हो गई है, जिससे मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा तथा ईरान जंग में अस्थाई सीजफायर की खबरों से बाजार की धारणा कमजोर हो रही है। आने वाले दिनों में हाजिर में पोस्तदाना में सुस्ती बनी रहने की संभावना है।

Coriander: profitable at the current level

New Delhi, 15 June (NNS): The market of coriander reported to be sluggish after the increment in the prices, but today, the prices of coriander badami ascended by Rs 200 to Rs 14400/14500 per quintal due to the lack of demand support. The trade seems sluggish because of the sluggish demand from the big trader and increment in the arrivals in the markets. We believe that the production of coriander reported to be weak this year, but the prices have remained under pressure amid lack of demand support. However, the prices will not show downfall for the long period because of its weak production this year. The arrivals of the new crop reported to be weak in the big markets like Rajasthan and MP, due to this, there is a lack of coriander in spot market. Its trade will be profitable during the near future.

धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) धनिया की कीमतों में तेजी के बाद बाजार अब नरम देखा जा रहा था, लेकिन आज मांग का समर्थन मिलने से बादामी माल 200 रुपए मजबूत होकर 14400/14500 रुपए प्रति क्विंटल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने और बड़े खरीदारों की सुस्त मांग के कारण कारोबार ढीला पड़ा हुआ है। हम मानते हैं कि इस बार धनिया का उत्पादन कम हुआ है, लेकिन ग्राहकी का समर्थन न मिलने से कीमतो पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, यह मंदी लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है क्योंकि इस साल धनिया का  उत्पादन कम हुआ है। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसी बड़ी मंडियों में नई फसल की आवक सामान्य बताई जा रही है। जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर लाभ मिलने की संभावना है।

Black pepper: no possibility of increment

New Delhi, 15 June (NNS): The prices of black pepper remained stable at the same level. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The prices of black pepper markara remained firm at Rs760/770 per kg. Its prices showed soft trend because of the weak export demand and constant supply pressure in the international markets. Apart from this, the prices have remained under pressure owing to the profit taking selling at the higher level after the holding of the stock by the farmers and higher availability of the imported stock. The prices have not showed uptrend due to the weak procurement of the previous stock and higher arrivals in Karnataka and Kerela. The demand reported to be weak in the markets and the companies are not taking interest towards the black pepper and the arrivals also seems high in the producing areas. The local big purchasers are taking interest in purchasing the stock in the domestic markets, due to this reason, the prices have remained under pressure. There is no possibility of uptrend in the prices during the near future.

कालीमिर्च : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) कालीमिर्च की कीमतों में इस समय स्थिरता देखने को मिली है।इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। कालीमिर्च मरकरा 760/770 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर स्थिर रही। इसकी कीमतों में आई नरमी का मुख्य कारण कमजोर निर्यात मांग और वैश्विक बाजारों में आपूर्ति का दबाव है। इसके अलावा, आयातित कालीमिर्च की उपलब्धता और किसानों द्वारा स्टॉक होल्ड करने के बाद ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली से भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है। प्रमुख उत्पादक राज्यों जैसे केरल और कर्नाटक में आवक बढ़ने तथा पिछले स्टॉक की कमजोर खरीदारी के कारण कीमतों में तेजी नहीं आ पा रही है। बाजारों में कमजोर मांग, खरीदारों तथा मसाला कंपनियों की कम रुचि और हाल ही में उत्पादक क्षेत्रों से हुई नई फसलों की आवक बढ़ी है। स्थानीय बड़े खरीदारों द्वारा घरेलू स्तर पर खरीदारी में कम रुचि दिखाने के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आगामी दिनों में इसमें तेजी नहीं दिखाई दे रही हैं।

Cumin: no possibility of long uptrend

New Delhi, 15 June (NNS): The prices of cumin showed soft trend after the uptrend in the prices. Here, the average quality cumin jumped by Rs 200 to Rs 21400/21700 per quintal. This year, the production reported to be bumper in the famous producing areas like Gujarat and Rajasthan and the arrivals of new crop also seems high, due to this, the supply gets affected. The export demand of Indian cumin showed downfall as the purchasers have purchased less amount of stock from China and Bangladesh. The farmers are constantly selling out their stock to ready the kharif crop due to the constant selling pressure from the farmers, due to this, the selling pressure seems continuous in the spot market. This year, the masala companies are active after the increment in the prices during the previous days, due to this, the domestic demand seems sluggish. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.

जीरा : लंबी तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) जीरे की कीमतों में तेजी के बाद नरमी देखने को मिल रही है। यहां जीरा एवरेज क्वालिटी के भाव 200 रुपए बढ़कर 21400/21700 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इस साल गुजरात और राजस्थान के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में बंपर उत्पादन और नई फसल की भारी आवक होने से आपूर्ति बढ़ गई है। चीन और बांग्लादेश जैसे प्रमुख खरीदार देशों द्वारा कम खरीद के कारण भारतीय जीरे की निर्यात मांग धीमी पड़ गई है, जिससे स्टॉक बढ़ रहा है। किसानों द्वारा बिकवाली का दबाव आने से खरीफ सीजन की तैयारी के लिए किसान अपनी फसल को तुरंत बेच रहे हैं, जिससे हाजिर बाजार  में लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है। मसाला कंपनियों ने पिछले साल की ऊंची कीमतों के बाद अब सतर्कता बढ़ा दी है , जिससे घरेलू मांग भी धीमी हो रही है। आगामी दिनों में तेजी की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।