New Delhi, 23 November (NNS): The prices of big cardamom kainchicut reduced by Rs 50 to Rs 1530/1580 per kg and its arrivals seems constant in the markets. On the other hand, the old remaining stock has also been available in the markets. The demand reported to be at the higher level in the domestic markets in the starting of winter and festival season of November and December. The buying reported to be high from the spices companies, wholesale buyers and the local markets. On seeing the winter season, the market may likely to remain high during the coming days.
बड़ी इलायची : फिलहाल लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 23 नवंबर (एनएनएस) बड़ी इलायची की कीमतों में इस समय तेजी के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। इस सप्ताह कैंचीकट के भाव 50 रुपए घटकर 1530/1580 रुपए प्रति किलो रह गए। इसकी नई फसल मंडियों में लगातार आ रही है। उधर पुराना बचा हुआ स्टॉक अभी भी मंडियों में उपलब्ध है। नवंबर-दिसंबर के त्योहारों और सर्दियों की शुरुआत के कारण घरेलू बाजार में बड़ी इलायची की मांग में काफी तेजी आई है। मसाला कंपनियों, थोक खरीदारों और स्थानीय बाजारों में खरीदारी का जोर बढ़ रहा है।आगे सर्दियों की आहट को देखते हुए बाजार आगे तेज रहेगा।
Red chilli: no increment
New Delhi, 23 November (NNS): The demand of red chilli reported to be weak despite the feeble arrivals in the famous producing markets majorly in Guntur. Both the big traders and the farmers are selling less amount of stock in the expectations at the higher level. However, the buying seems weak in the markets after the recent increment in the prices. During the previous days, the prices of red chilli 334 no. went up by Rs 500 to Rs 26000/28000 per quintal. The export demand reported to be weak from the famous producing countries like China, but the prices are getting support amid shortage of the stock in the domestic markets and the market will likely to remain high during the coming days.
लालमिर्च : फिलहाल तेजी नहीं
नई दिल्ली, 23 नवंबर (एनएनएस) प्रमुख मंडियों, विशेषकर गुंटूर में पुरानी फसल की आवक कम होने के बावजूद भी मांग कमजोर बनी हुई है। ऊंचे भाव मिलने की उम्मीद में किसान और बड़े कारोबारी फिलहाल अपना माल कम मात्रा में बेच रहे हैं। हालांकि, हालिया तेजी के बाद बाजार में लिवाली कुछ कमजोर हुई है। बीते दिनों लालमिर्च 334 नंबर के भाव में 500 रुपए की नरमी आई थी। जिससे इसकी कीमतें 26000/28000 रुपए प्रति क्विंटल के दायरे में स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन सहित प्रमुख आयातक देशों से निर्यात मांग में कुछ नरमी जरूर आई है, लेकिन घरेलू बाजार में स्टॉक की कमी कीमतों को सहारा दे रही है, और आगे बाजार में तेजी का रुख बने रहने के आसार हैं।
Turmeric: prices will increase after the correction
New Delhi, 23 November (NNS): The prices of turmeric have been decreasing constantly after the constant downfall in the contract market. The prices of turmeric have been decreasing constantly in the futures market despite the weak availability of good quality stock, but there is no need to be panic because almost 80 percent of the stock has already been sold out in the famous producing markets along with Erode, Warangal, Sangli and Nizamabad. During the last three to four days, the stock of erode gatha was ruling at Rs 24500/24600 per quintal. In the last one week, its prices dropped down by Rs 1700 to Rs 22800/22900 per quintal. the prices of turmeric may increase again during the coming days.
हल्दी : कलेक्शन के बाद चढ़ेगी
नई दिल्ली, 23 नवंबर (एनएनएस) हल्दी के बाजार में लगातार डिब्बा टूटने से कीमतों में लुढ़कने का सिलसिला जारी बना हुआ है। अच्छी गुणवत्ता वाली हल्दी की उपलब्धता कम होने के बावजूद डिब्बे में हल्दी दिन प्रतिदिन नीचे आ रही है। लेकिन घबराने की बात नहीं है क्योंकि इरोड, वारंगल, सांगली और निजामाबाद सहित देश की प्रमुख उत्पादक मंडियों में पिछले सीजन का करीब 80 प्रतिशत स्टॉक बिक चुका है। पिछले तीन-चार दिन पूर्व इरोड गट्टा के भाव 24500/24600 रुपए दिख रहे थे। एक सप्ताह के भीतर इसमें 1700 रुपए गिरावट आने से के भाव घटकर 22800/22900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। भविष्य में हल्दी की कीमतों में एक बार फिर तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
Poppy seeds: no possibility of downfall
New Delhi, 23 November (NNS): The prices of poppy seeds remained stable at the same level as the new crop has been arriving from March and April. However, the available stock has been selling out constantly in the markets in the previous season due to the strong export demand despite the bumper sowing. The market gets support at the lower level owing to the weak outstanding stock of the previous season. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. Despite this, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1300/1400 per kg.
पोस्तदाना : टूटने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 23 नवंबर (एनएनएस) पोस्तदाना की कीमतों मे इस समय स्थिरता का रुख बना हुआ है। मार्च-अप्रैल से शुरू हुई नई फसल के चलते बाजार में कीमतों पर स्थिरता बनी हुई है। हालांकि, बंपर बुवाई के बावजूद निर्यात मांग मजबूत रहने से पिछले सीजन में उपलब्ध स्टॉक तेजी से समाप्त हो गया था। नए सीजन के आगाज पर पुराना माल बेहद कम बचने के कारण बाजार भाव को निचले स्तर पर जाने से समर्थन मिल रहा है। हाल ही में इसके भाव में 50 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बावजूद तुर्की पोस्तदाना के दाम 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर स्थिर बने हुए हैं। तेजी के संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।
Coriander: profitable at the current level
New Delhi, 23 November (NNS): There is a shortage of coriander demand in the markets. On the other hand, the outstanding stock of coriander seems weak in the markets, whereas, the arrivals of the new crop seems unfavourable as per the consumption, due to this reason, the availability of the stock reported to be limited. Recently, the prices of coriander badami fell down by Rs 500 to Rs 18200/18500 per quintal. On the other hand, the sale reported to be limited from both the big traders and the farmers. The prices may increase after the improvement in the prices during the coming days.
धनिया : ठहरकर मुनाफ देगी
नई दिल्ली, 23 नवंबर (एनएनएस) धनिया में इन दिनों आपूर्ति की कमी देखने को मिल रही है।इसके बावजूद भी ग्राहकी की कमी बनी हुई। उधर मंडियों में पुरानी फसल का बचा हुआ स्टॉक काफी घट गया है, वहीं नई फसल की आवक भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही है। इसके कारण बाजार में उपलब्धता सीमित बनी हुई है। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी, जिसके बादामी धनिया के दाम घटकर 18200/18500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। दूसरी ओर, बेहतर कीमतों की आस लगाए बैठे उत्पादक क्षेत्रों के किसानों और बड़े कारोबारियों द्वारा पुराने माल की बिक्री सीमित मात्रा में की जा रही है। आगामी दिनों में ठहरकर सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
Black pepper: prices may increase after some time
New Delhi, 23 November (NNS): The arrivals of black pepper declined by 50 percent in the markets along with the famous producing areas. Around 15 tonnes of the stock has been reaching in the famous producing areas along with Kochi. Both the farmers and the big stockist are not selling their stock amid limited supply, rather than that they are constantly selling out their stock. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg, due to this, the prices of black pepper remained stable at Rs 835/845 per kg. On the other hand, the situation of the stock seems uncertain in the famous producing areas along with Vietnam. The prices may increase after some time during the coming days.
कालीमिर्च : आगे छलांग लगाएगी
नई दिल्ली, 23 नवंबर (एनएनएस) प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों और मंडियों में कालीमिर्च की दैनिक आवक में करीब 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की जा रही है। कोच्चि जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में भी प्रतिदिन महज 15 टन के आसपास ही माल पहुंच रहा है। सीमित आपूर्ति के चलते किसान और बड़े स्टॉकिस्ट कम कीमतों पर बिक्री करने के बजाय अपना माल रोककर रख रहे हैं। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। जिससे मरकरा क्वालिटी के दाम बढ़कर 835/845 रुपए प्रति किलो हो गए। दूसरी ओर, वियतनाम सहित प्रमुख उत्पादक देशों में आगामी फसल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। आगामी दिनों में ठहरकर तेजी दिखाई दे रही है।
Cumin: prices may increase after some time
New Delhi, 23 November (NNS): The arrivals of cumin showed downfall in the famous producing markets like Gujarat and Rajasthan. On the other hand, the sale of the old stock has been stopped from the farmers in the expectations of increment in the prices. The prices of average quality stock also fell down by Rs 800 to Rs 28900/29600 per quintal. However, the traders are doing profit taking selling after the increment in the prices and the prices showed limited uptrend and downfall in the prices during the coming days.
जीरा : रुककर उबल सकता है
नई दिल्ली, 23 नवंबर (एनएनएस) जीरे की कीमतों मे इस समय डिब्बे में गिरावट देखी जा रही है। लेकिन धैर्य बनाकर रखिए क्योंकि गुजरात और राजस्थान की प्रमुख मंडियों में अच्छी क्वालिटी जीरे की आवक में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, भविष्य में बेहतर भाव मिलने की उम्मीद में किसानों ने पुराने स्टॉक की बिक्री फिलहाल रोक रखी है। हालिया कारोबार के दौरान एवरेज क्वालिटी वाले जीरे के भाव में 800 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। जिससे कीमतें घटकर 28900/29600 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गई। हालांकि, बाजार में बीच-बीच में आने वाली तेजी के बाद ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली भी देखने को मिल रही है। इसके चलते कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
