New Delhi, 04 June (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut eased by Rs 10 to Rs 1600 per kg owing to the shortage of offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. Its average auction price went up to Rs 1250/1837 per kg in the last auction which held on 29th May, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long downfall in the spot big cardamom prices during the near future.

बड़ी इलायची: लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर बड़ी इलायची के उठाव में कमी आई। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए मंदी होकर 1600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 29 मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1250/1837 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी मंदी का डर नहीं है।

Nutmeg: no possibility to increase

New Delhi, 04 June (NNS): The offtake of nutmeg reported to be weak even after the feeble prices, due to this, its prices held firm at Rs 575 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon season and sluggish actives from the exporters. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

जायफल : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 575 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता सुस्त बनी होने तथा मानसून सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Turmeric: possibility to improve

New Delhi, 04 June (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis held stable at Rs 14200 per quintal owing to the weak offtake at the lower level. Recently, the prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 1.97 or Rs 272 to Rs 14050 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices may show nominal improvement in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : सुधार के आसार

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 1.97 प्रतिशत या 272 रुपए तेज होकर 14,050 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में थोड़ा-बहुत सुधार हो सकता है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 04 June (NNS): The sale of poppy seeds reported to be weak at the lower level, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1675 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs  25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee than the normal level and higher temperature as comparatively. There is no possibility of more uptrend in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1675 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। कीमत सामान्य से काफी ऊंची बनी होने तथा तापमान सामान्य से नीचा होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना बढ़ने की आस नजर नहीं आ रही है।

Coriander: will remain sluggish

New Delhi, 04 June (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 8300 per quintal due to weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 800/900 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 08 or 0.11 percent to Rs 6994 per quintal due to the nominal speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

धनिया : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 8300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी आवक बढ़कर करीब 800-900 बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 8 रुपए या 0.11 प्रतिशत सुधरकर 6994 रुपए हो गया। अत: आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया सुस्त ही बना रहने का अनुमान है।

Cumin: no possibility to improve

New Delhi, 04 June (NNS): The prices of cumin declined by Rs 200 to Rs 22800 per quintal because of the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive and the prices reduced by Rs 20 per 20 kg. The active contact prices declined by Rs 235 or 1.16 to Rs 20020 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show improvement during the coming days.

जीरा : सुधरने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में और कमी आई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 13-14 हजार बेारियों की आवक होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 235 रुपए या 1.16 प्रतिशत मंदा होकर 20,020 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Fenugreek: no possibility to decrease

New Delhi, 04 June (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6000 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals and prices of fenugreek remained stable at the same level of the previous day in the famous producing markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the consumption season off. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming days.

मेथीदाना : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। खपत का सीजन होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मंदा होने की आशंका नहीं दिख रही है।