New Delhi, 28 November (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained stable at Rs 1660 per kg owing to weak offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The average auction price descended to Rs 1450/1737 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुई वृद्धि के बाद यहां बड़ी इलायची के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1660 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत घटकर 1450/1737 रुपए रह जाने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Nutmeg: no more fluctuations

New Delhi, 28 November (NNS): The arrivals of nutmeg reported to be negligible in Kochi mandi of Kerela. Here, its prices held firm at Rs 700 per kg due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The spot nutmeg prices will not likely to fluctuate during the coming days.

जायफल : घटाबढ़ी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस)। केरल की कोच्चि मंड़ी में जायफल की आवक नगण्य बनी हुई है। इसके बाद भी व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी होने से वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जायफल 700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में उल्लेखनीय घटाबढ़ी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Turmeric: will remain strong

New Delhi, 28 November (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis gained by Rs 200 to Rs 14600 per quintal due to the higher offtake even after the recent downfall. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 212 or 1.47 percent to Rs 14660 per quintal due to the strong speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

हल्दी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई मंदी के बाद हल्दी का उठाव बढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए तेज होकर 14,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 212 रुपए या 1.47 प्रतिशत तेज होकर 14,660 रुपए पर पहुंच गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी अपने वर्तमान स्तर के आसपास मजबूती से रुकी रह सकती है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 28 November (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish sale even after the downfall. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of normal supply of the stock. The spot poppy seeds prices will not likely to increase during the coming one or two days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति सामान्य के आसपास बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी के आसार नहीं हैं।

Coriander: fear of profit taking

New Delhi, 28 November (NNS): The sale of coriander reported to be strong even after the uptrend during the previous day. Here, the prices of coriander badami gained by Rs 200 at Rs 11000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 400/500 per quintal. There were around 250 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi and the prices rose by Rs 300 per quintal. The active contract prices rose by Rs 44 or 0.43 percent to Rs 10370 per quintal because of weak sowing than the normal level. The profit taking selling has been started increasing in the spot coriander prices during the near future.

धनिया : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां धनिए की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 400-500 रुपए का उछाल आया था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 250 बोरियों की आवक होने तथा 300 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 44 रुपए या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 10,370 रुपए पर पहुंच गया। बिजाई सामान्य से कमजोर बनी होने की चर्चाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने की आशंका बनी हुई है।

Cumin: possibility of  temporary uptrend in the prices

New Delhi, 28 November (NNS): There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals of cumin reported to be weak and its prices held stable at the same level of the previous day due to the sluggish buying even after the downfall. The prices of cumin gained by Rs 200 to Rs 22500 per quintal owing to the increased buying even after the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The active contract prices descended by Rs 195 or 0.88 percent to Rs 21925 per quintal because of weak speculative buying. The market sentiments may affect due to the uptrend in new crop. There is possibility of temporary break on uptrend in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : तेजी पर अस्थाई ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त पड़ने से इसकी कीमत कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर लिवाली बढ़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 195 रुपए या 0.88 प्रतिशत मंदा होकर 21,925 रुपए पर आ गया। नई फसल की तेजी से हो रही बिजाई की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की तेजी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Fenugreek: held strong

New Delhi, 28 November (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6600 per quintal due to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the weak supply than the normal level. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming days.

मेथीदाना : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों आई तेजी के बाद मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों मं मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आपूर्ति सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रह सकता है।