New Delhi, 08 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut slipped by Rs 80 to Rs 1450 per kg owing to the constant selling from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/30 per kg. Its average auction prices were at Rs 1250/1740 per kg in the last auction which held on 28th August. The market sentiments may affect due to the new crop. There is no possibility of long uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की बिकवाली जारी रहने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 60 रुपए और मंदी होकर 1450 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की मंदी आई थी। 28 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी 1250/1750 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Red chilli: will likely to remain strong
New Delhi, 08 September (NNS): The prices of red chilli 334. remained stable at Rs 16000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 60000/65000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Guntur. The market sentiments may affect because of the higher arrivals. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 60-65 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Turmeric: possibility of temporary break on downfall
New Delhi, 08 September (NNS): During the previous week, here, the prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 500 to Rs 12600 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by 18 percent or Rs 0.15 to Rs 12200 per quintal due to the weak speculative buying. There is a possibility of break on downfall in the spot turmeric prices during the near future.
हल्दी: मंदी पर अस्थाई ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की बिकवाली जारी रहने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 500 रुपए मंदी होकर 12,600 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 18 रुपए या 0.15 प्रतिशत नरम होकर 12,200 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी की मंदी पर अस्थाई तौर पर ब्रेक लग सकता है।
Poppy seeds: will likely to remain weak
New Delhi, 08 September (NNS): Poppy seeds Turkey prices declined by Rs 50 to Rs 1400 per kg owing to the higher buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because of the weak temperature than the normal level and higher arrivals. The spot poppy seeds prices will likely to remain high during the near future.
पोस्तदाना : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 50 रुपए और मंदा होकर 1400 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व यह 200 रुपए गिरा था। तापमान सामान्य से नीचा बना होने तथा आवक बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Coriander: may show downfall
New Delhi, 08 September (NNS): Here, the prices of coriander badami declined by Rs 500 to Rs 9000 per quintal due to the all-round buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices slipped by Rs 460 or 5.39 percent to Rs 8082 per quintal because of the all-round speculative buying. The spot coriander prices may show nominal fluctuations during the coming one or two days.
धनिया : घट सकता है
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया थोड़ा-बहुत घट सकता है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की चौतरफा लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 500 रुपए उछलकर 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की चोतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 460 रुपए या 5.39 प्रतिशत लुढ़ककर 8082 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में हाजिर में धनिया थोड़ा-बहुत घट सकता है।
Black pepper: remain sluggish
New Delhi, 08 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara eased by Rs 15 to Rs 735 per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. In Kochi, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day and the prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to heavy rainfall and flood in North India. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the near future.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने की आशंका है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 15 रुपए मंदी होकर 735 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। उत्तर भारत में भारी वर्षा और बाढ़ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Cumin: no long uptrend
New Delhi, 08 September (NNS): The prices of cumin remained firm at Rs 20400 per quintal because of the weak buying from the stockists even after the feeble prices. In the weekend, the prices remained stable at Rs 20700 per quintal. There were around 6000/7000 bags of cumin reported to arrive and the prices went up by Rs 20/25 per 20 kg. The active contract prices jumped by Rs 75 or 75 percent to Rs 19465 per quintal because of the higher speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot cumin prices during the near future.
जीरा : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में लंबी तेजी की आस नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 20,400 रुपए प्रति क्विंटल का निचला स्तर छूने के बाद पुन: बढ़कर सप्ताहांत में 20,700 रुपए के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। ऊंझा में इसकी करीब 6-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 75 रुपए या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 19,465 रुपए हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
