New Delhi, 06 April (NNS): The prices of big cardamom kaichicut gained by Rs 30 to Rs 1690 per kg owing to the strong buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be around Rs 1375/1600 per kg in the last auction which held on 02nd April, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the near future.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची मंदी होने की आशंका नजर नहीं आ रही है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत मजबूत होने से बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए और तेज होकर 1690 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 2 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1375/1600 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं है।

Red chilli: will likely to remain strong

New Delhi, 06 April (NNS): The arrivals of red chilli reported to be decrease to 1.25 lakh bags in Guntur. Here, nutmeg prices remained stable at the same level of the previous day due to the limited support of buying. Here, red chilli 334 no. went up by Rs 500 to Rs 24500 per quintal owing to the higher buying. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूत बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। गुंटूर में लालमिर्च की आवक थोड़ी कम होकर 1.25 लाख बोरियों के आसपास होने की जानकारी मिली। लिवाली का भी हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए तेज होकर 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।

Turmeric: not more downfall

New Delhi, 06 April (NNS): During the review week, the prices of turmeric erode gatha asitis gained by Rs 700 to Rs 15600 per quintal owing to the strong buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. In Erode, the arrivals reported to be around 2000 bags and the prices rose by Rs 100 per quintal. Here, the active turmeric contract prices went up by Rs 122 or 0.78percent to Rs 15850 per quintal owing to the strong speculative buying, due to this, the markets sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में मंदी का डर नहीं दिख रहा है। गत सप्ताह स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से ईरोड ग_ïा एज ईट इज 700 रुपए और तेज होकर 15,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 122 रुपए या 0.78 प्रतिशत तेज होकर 15,850 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 06 April (NNS): Here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the affected supply and ongoing war. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। ईरान में एक महीने से भी अधिक समय से चल रही जंग और इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Coriander: fear of profit taking selling.

New Delhi, 06 April (NNS): The all-round buying of coriander seems good from the stockists at the higher level, due to this, here, coriander prices jumped by Rs 1300 to Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500/600 per quintal. There were around 1500/2000 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of  Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went up by Rs 220 or 1.71 to 13090 per quintal due to the strong speculative buying. The profit taking selling will be important during the coming days.

धनिया : मुनाफावसूली भी जरूरी

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में मुनाफावसूली भी करनी जरूरी होती जा रही है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की चौतरफा लिवाली बनी होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 1300 रुपए उछलकर 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500-600 रु का उछाल आया था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 1500-2000 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 220 रुपए या 1.71 प्रतिशत तेज होकर 13,090 रुपए पर जा पहुंचा। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में मुनाफावसूली भी करनी जरूरी होती जा रही है।

Black pepper: no long uptrend

New Delhi, 06 April (NNS): The prices of black pepper improved by Rs 5 to Rs 765 per kg owing to the limited buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals held stable at the same level of the previous day in Kochi, whereas, the prices rose by Rs 5 per kg. The trading activities reported to be sluggish due to the ongoing war in Iran. There is no possibility of long uptrend in the spot black pepper prices during the coming days.

कालीमिर्च : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए सुधरकर 765 रु प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में आवक बीते दिन के स्तर पर ही होने जबकि 5 रु की वृद्धि होने की रिपोर्ट मिली। ईरान में एक महीने से भी अधिक समय से चल रही जंग की वजह से कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Cumin: arrivals at the higher level

New Delhi, 06 April (NNS): There were around 65000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. Its prices declined by 20/25 per 20 kg owing to the weak buying and higher arrivals than the normal level.  Here, the prices of cumin jumped by Rs 1100 to Rs 24400 per quintal owing to the strong buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect because of the higher arrivals. There is no fear of downfall in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : आवक ऊंचे स्तर पर

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे की तेजी पर ब्रेक लग सकता है। ऊंझा में जीरे की आवक बढ़कर करीब 65 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने और लिवाली अपेक्षाकृत रूप से कमजोर पड़ने के कारण 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से बीते सप्ताह जीरा सामान्य 1100 रुपए उछलकर 24,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंची आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में थोड़ी-बहुत मंदी आने का डर है।