New Delhi, 28 September (NNS): Weak stockist buying led California almond kernels decline by Rs 20 last week to Rs 1000 per kg in Delhi. The commodity had recently declined by Rs 130. The start of the new crop in the United States could weigh on market sentiment. Spot almond kernels are expected to remain sluggish during the coming week.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने की उम्मीद है। स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रु मंदी होकर 1000 रु प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 130 रु की गिरावट आई थी। अमेरिका में नई फसल चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती जारी रहने के आसार हैं।

Cashew: No expectations of improvement

New Delhi, 28 September (NNS): Due to the Weak buying from the stockists, the prices of cashew flour pieces declined by Rs 20 to Rs 800 per kg in Delhi. It had recently gained by the same amount. The market sentiments may affect owing to the consumption season off. No significant improvement in spot cashew prices is expected during the coming week.

काजू : सुधरने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने की आशा नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 20 रुपए मंदा होकर 800 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।