New Delhi, 14 October (NNS): Almond kernel prices are currently witnessing a bearish trend. Prices declined by Rs 80/90 to Rs 1000/1125 per kg. Imports of almonds into India from international markets have declined significantly. Estimates indicate the arrival of 2100 containers, keeping pressure on mandis. An increase in the number of containers arriving from California in India and other major markets has led to price fluctuations in the domestic market. When large quantities of containers arrive, prices tend to soften. The sudden increase in market availability has weakened buying by major traders and stockists, pushing prices downward.

बादामगिरी : फिलहाल तेजी नहीं

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में इस समय मंदी का रुख बना हुआ है। आज इसके भाव 80/90 रु टूटकर 1000/1125 रु प्रति किलो रह गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार से भारत आने वाले बादाम के निर्यात में भारी कमी आई है। 2100 कंटेनर का एस्टीमेट आने से मंडियो में दबाव बना हुआ। भारत और अन्य प्रमुख बाजारों में कैलिफोर्निया से आने वाले कंटेनरों की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जब कंटेनर ज्यादा मात्रा में पहुंचते हैं, तो भाव में नरमी आ जाती है। बाजार में अचानक माल अधिक होने से बड़े व्यापारियों औ र स्टॉकिस्टों ने कमजोर लिवाली की है, जिससे कीमतें ऊपर से नीचे की ओर अग्रेषित हो रही है।

Copra: Market Expected to Remain Firm

New Delhi, 14 October (NNS): Demand during Navratri, along with the upcoming festive and wedding seasons, is driving further strength in copra prices. Prices had recently increased by Rs 1000 to Rs 36000/37000 per quintal. From the recent Ganesh festival through the upcoming Durga Puja, Diwali and winter season, market demand has remained strong. Sweet manufacturers, confectioners and commercial buyers producing laddoos, barfis and other bakery products have significantly increased their purchases of copra powder. In India, the major copra and coconut-producing states include Kerala, Tamil Nadu, Andhra Pradesh and Karnataka. At present, supplies of raw material from producing mandis to North India and other domestic markets remain limited. Spot markets also have limited old stocks, while festive demand is approaching its peak. These factors are expected to keep the market firm.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) नवरात्रि की मांग को देखते हुए एवं त्योहारों और शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे और तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 1000 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला कट्टे में 36000/37000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।हाल ही में बीते गणेश उत्सव से लेकर अब आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इस समय उत्पादक मंडियों से उत्तर भारत और अन्य स्थानीय बाजारों के लिए कच्चे माल की आवक काफी सीमित बनी हुई है। हाजिर बाजारों में पुराना स्टॉक सीमित है और त्योहारी मांग अपने चरम पर पहुंचने वाली है।

Cashew kernel: prices may increase

New Delhi, 14 October (NNS): Improved buying interest and declining old stocks have strengthened cashew prices. Prices had recently increased by Rs 50 per kg, after which 320-count cashews in the domestic market remained steady at Rs 870–890 per kg. Wholesale buying by traders and sweet manufacturers has also remained firm. Domestic demand for dry fruits has increased considerably ahead of Diwali, Chhath and the upcoming wedding season. Additionally, lower arrivals of raw cashew nuts in international markets and fluctuations in the rupee against the US dollar have contributed to the rise in cashew prices. During the festive season, demand from sweet manufacturers, gift-packaging companies and retail consumers has increased rapidly.

काजू : भविष्य उजवल रहेगा

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (320 नंबर) 870/890 रुपए प्रति किलो पूर्व स्तर पर रुक रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी  मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। त्योहारों के दौरान मिठाई निर्माताओं, गिफ्ट पैक तैयार करने वाली कंपनियों और आम उपभोक्ताओं की ओर से काजू की मांग तेजी से बढ़ी है।