New Delhi, 08 June (NNS): Here, the prices of almond kernel California softened by Rs 10 to Rs 900 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect amid the new data of almond and its products may increase. The spot almond kernel prices will likely remain sluggish during the coming days.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में सुस्ती छाई रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और घटने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए और नरम होकर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व बीते सप्ताह भी इसमें इतनी ही नरमी आई थी। इसी सप्ताह बादाम और इसके उत्पादों के आयात के नए आंकड़े भी आने हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।

Cashew: will remain sluggish

New Delhi, 08 June (NNS): Here, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kg due to the sluggish offtake at the lower level. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू सुस्त ही बना रहने का अनुमान है। घटी कीमत पर भी उठाव सुस्त ही बना होने से काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में सुस्ती जारी रहने के आसार हैं।