New Delhi, 23 September (NNS): Here, the prices of almond kernel California remained at Rs 1000 per kg due to the weak sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop in America. The spot almond kernel prices will likely to remain weak during the coming days.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू हो चुकी है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती जारी रह सकती है।

Copra: will remain weak

New Delhi, 23 September (NNS): Copra prices in bags remained at Rs 34000 per quintal due to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of no upcoming festival season. The spot copra prices will likely to remain weak during the near future.

गोला : सुस्ती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 34 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुस्ती छाई रहने के आसार हैं।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 23 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kg due to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to consumption season off. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.

काजू : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की आस नजर नहीं आ रही है।