New Delhi, 10 August (NNS): during the previous week, the prices of almond kernel California improved by Rs 30 to Rs 1030 per kg because of the strong buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same proportion. The market sentiments may affect because its new crop will likely to start in the current month in America. The spot almonnd kernel prices will likely to remain sluggish during the coming days.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले पांच-सात दिनों में बादामगिरी में सुस्ती का रुख बन सकता है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 30 रुपए और तेज होकर 1030 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। यद्यपि अमेरिका में इसी सप्ताह बादाम की नई फसल भी शुरू होने की उम्मीद है लेकिन बुकिंग दर में वृद्धि होने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।

Cashew: no possibility of increment

New Delhi, 10 August (NNS): the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kg because of the sluggish buying from the stockissts at the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the affected supply amid monsoon season. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.

काजू : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं है लेकिन मानसून की वजह से आपूर्ति बाधित होने के डर से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।