New Delhi, 01 July (NNS): the offtake of almond kernel reported to be sluggish even after the decreement in the prices during the previous days. Here, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 940 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The new import data of almond and its product will likely to arrive in the next month, due to this, the market sentiments may affect. In these circumstances, the spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming days.

बादामगिरी : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 940 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अगले सप्ताह बादाम और इसके उत्पादों के आयात के नए आंकड़े भी आने हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती जारी रहने की संभावना है।

Copra: no long downfall

New Delhi, 01 July (NNS): The monsoon has been ruling in the southern parts of the country. However,  almost 60 percent of the rainfall will be there in the previous month as comparatively. After this, here, the prices of copra in bags went down to Rs 38000 per quintal because of the sluggish buying. Recently, surprises have gone down in the same ratio. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.

गोला : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। दक्षिण भारत में मानसून सीजन चल रहा है। हालांकि गत जून महीने में सामान्य की अपैक्षा करीब 60 प्रतिशत वर्षा होने की सूचना मिली। इसके बाद भी यहां लिवाली कमजोर पड़ने से गोला कट्टïों में एक हजार रुपए मंदा होकर 38 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मंदा होने का डर नहीं दिख रहा है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 01 July (NNS):Here, the prices of Cashew 320 no. remained stable at Rs 890 per kg because of the sluggish offtake even after the decrement in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.

काजू : बढ़ने का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 890 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने का अनुमान नहीं है।