New Delhi, 19 August (NNS): The sale of almond kernel reported to be strong after the increment in the prices during the previous days, due to  this reason, here, the almond kernel California prices jumped by Rs 25 to Rs 1125 per kg. Recently, the prices have gone up  by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak import than the normal level and higher booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी बादामगिरी की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 25 रुपए तेज होकर 1125 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की तेजी आई थी। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने जबकि बुकिंग दर ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। यद्यपि अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू हो गई है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।

Copra: will remain strong

New Delhi, 19 August (NNS): Copra prices in bags remained firm at Rs 37500 per quintal due to the sluggish sale after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the constant rainfall in the producing areas and ongoing festival season. The spot copra prices will not likely to remain strong  during the near future.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस)। पिछलेे दिनों आई तेजी के बाद गोले की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा कट्टïों में 37,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में वर्षा होने तथा त्यौहारी सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।

Cashew: will remain weak

New Delhi, 19 August (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती छाई रहेगी

नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू की बिक्री सुस्त पड़ने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता ऊंचा पड़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।