New Delhi, 03 August (NNS): The prices of almond kernel California gained by Rs 40 to Rs 1000 per kg owing to the increased buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect due to the increment in the booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 40 रुपए तेज होकर एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। बुकिंग दर बढ़ने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 03 August (NNS): Here, the prices of cashew four pieces improved by Rs 20 to Rs 800 per kg wing to the increased buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 3 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने के आसार नहीं हैं। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 20 रुपए बढ़कर 800 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
