New Delhi, 31 July (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 970 per kg due to the weak sale even after the improved prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The booking rates of almond reported to be high, due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद भी यहां बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलसवरूप बादामगिरी कैलिफोर्निया 970 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमेें 10 रुपए का सुधार हुआ था। बादाम की बुकिंग दर में फिर से वृद्धि होने की चर्चाएं चल रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मजबूती बनी रह सकती है।
Copra: will remain weak
New Delhi, 31 July (NNS): Copra prices in bags remained firm at Rs 37000 per quintal due to the weak sale after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect as the shrawan month will start after a month, due to this, the market sentiments may affect. The spot copra prices will likely to remain weak during the near future.
गोला : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 37 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। सावन का महीना चल रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। अत: आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 31 July (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 860 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
काजू : तेजी की संभवना नहीं
नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 860 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति पर्याप्त बनी होने जबकि खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
