New Delhi, 20 July (NNS): The prices of almond kernel California improved by Rs 25 to Rs 965 per kg owing to the limited buying from the stockists. Before this, the prices have gone down in the same ratio. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The import reported to be at the higher level during the previous month. The new crop will likely to arrive after a month in America due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है। स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 25 रुपए तेज होकर 965 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से ऊंचा हुआ था। अमेरिका में नई फसल शुरू होने में अब करीब एक महीने का ही समय बकाया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Cashew: will likely to remain sluggish

New Delhi, 20 July (NNS): Here, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 780 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain weak during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू सुस्त ही बना रह सकता है। घटी कीमत पर भी उठाव सुस्त ही बना होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।