New Delhi, 12 June (NNS): The import of almond reported to be weak as comparatively from America during the last some months. According to the received information, around 809 containers of almond reported to import in May. Before a month, almost 995 containers of almond has been imported. Apart from this, around 5 containers of almond kernel will likely to arrive which increased to 15 containers this year, due to this reason, here, the prices of almond kernel California remained firm at Rs 920 per kg due to the constant selling from the stockists. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। पिछले महीने अमेरिका से बादाम का आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा हुआ है। प्राप्त खबरों के अनुसार मई में देश में बादाम के 809 कंटेनरों का आयात हुआ है। एक महीने पूर्व इसके 995 कंटेनर्स का आयात हुआ था। बादामगिरी के भी 5 कंटेनर आए थे, जोकि इस बार बढ़कर 15 कंटेनर्स हो गए हैं। यही वजह है कि यहां स्टॉकिस्टों की बिकवाली सुस्त पड़ने से बादामगिरी कैलिफोर्निया 920 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Copra: will remain strong

New Delhi, 12 June (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 37000 per quintal due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect due to the affected supply amid constant rainfall in the southern parts of the country. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming days.

गोला : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोले की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 37 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमं 500 रुपए की तेजी आई थी। दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश होने और इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।

Cashew: no possibility of downfall

New Delhi, 12 June (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 890 per kg due to the affected supply. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to decrease during the coming one to two days.

काजू : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। दक्षिण भारत में मानसून पहुंच चुका है और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की रिपोर्ट आ रही है। इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित होने का डर भी व्यक्त किया जा रहा है7 इसके बाद भी यहां काजू 320 नंबर 890 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू घटने की आशंका नहीं दिख रही है।