New Delhi, 09 March (NNS): The prices of almond kernel California gained by Rs 25 to Rs 845 per kg owing to the higher buying from the stockists even after the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है। सुधरी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 25 रुपए तेज होकर 845 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का मामूली सुधार हुआ था। इसी सप्ताह आयात के नए आंकड़े भी आने हैं। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में मजबूती बनी रह सकती है।

Cashew: no fear of downfall

New Delhi, 09 March (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 820 per kg owing to the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The new crop has been arriving in the country, but the market sentiments may affect because of the higher prices in the international markets. The spot cashew prices will not likely to decrease during the coming days.

काजू : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू घटने का डर नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही मे इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। देश में नई फसल चालू है लेकिन अंतर्राष्टï्रीय बाजार ऊंचा बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू मंदा होने की आशंका नहीं है।