New Delhi, 06 February (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 835 per kg due to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 15 per kg. The market sentiments may affect because of the trade agreement with America and the winter consumption will likely to be over soon. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 835 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। सर्दियों की खपत अपनी समाप्ति के चरण में होने तथा अमेरिका से कारोबारी समझौता होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।